कुरुक्षेत्र 19 दिसंबर पूरी जगन्नाथ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्वरुप धारण कर स्वच्छता के पुजारी साई राम 2 हजार किलोमीटर की यात्रा करने के बाद अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के उदेश्य से कुरुक्षेत्र पहुंचे है। यहां पहुंचने के बाद 17 दिसम्बर को शोधार्थी साई राम पुरुषोतमपुरा बाग हरियाणा पैवेलियन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले।
विधायक सुभाष सुधा ने स्वच्छता के पूजारी साई राम का विस्तृत ब्यौरा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखा और बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का संदेश लाने वाले साई राम एक सराहनीय कार्य कर रहे है। साई राम ने बुधवार को केडीबी मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 21 दिसम्बर को पैदल ही कुरुक्षेत्र से दिल्ली की तरफ रवाना होंगे और करीब 200 किलोमीटर का सफर तय करके 26 जनवरी 2019 तक दिल्ली पहुंचने का लक्ष्य तय किया है।
उन्होंने कहा कि 26 जून 2016 को पूरी जगन्नाथ से स्वच्छता अभियान के लिए पैदल यात्रा शुरु की थी, अब तक 7 राज्यों, उड़ीसा, गुजरात, राजस्थान आदि राज्यों से होते हुए हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पहुंचे और अब तक 2 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चुके है। इस महोत्सव में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करेंगे। उनके इस अभियान के चलते 2 अक्टूबर 2018 को राष्टï्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया है। उनकी यह यात्रा 26 जनवरी 2019 को दिल्ली में सम्पन्न होगी।
Post Now India Post Now India