Breaking News
Home / Uncategorized / पर्यावरण संरक्षण पर निकाली 182वीं साईकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ रैली

पर्यावरण संरक्षण पर निकाली 182वीं साईकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ रैली

कुरुक्षेत्र। दिन प्रतिदिन बढ रहे सड़क हादसे, सड़कों पर गाड़ियों के भिड़ने पर लड़ाई झगडे, अनेक बार हत्या तक के मामले हो जाते हैं। सड़क पर युवा अपने गुस्से को नियंत्रित नहीं कर पाते और अपराध घटित हो जाते हैं। इन सब के पीछे सड़कों पर गाड़ियों की संख्या का निरंतर बढ़ना, सड़क सुरक्षा के नियमों को अनदेखा करना और तेज रफ्तारी है। एक और जहां इनके इतने दुष्प्रभाव हैं वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को भी इस से खतरा कम नहीं है। दिन प्रतिदिन सड़कें चौड़ी हो रही है फिर भी छोटी पड़ रही है। पर्यावरण बिगड़ रहा है। छोटे छोटे शहरों में भी सायं के समय सड़कों पर इतना प्रदूषण होता है कि सांस लेने में भी दिक्कत आती है। इन दुष्परिणामों से बचने के लिए हम सब को मिलकर प्रयास करने होंगे। अधिक से अधिक पौधारोपण और साईकिल की सवारी को जीवन का मुख्य अंग बनाना होगा। ये विचार पर्यावरण प्रहरी एवं डायमंड रक्तदाता डॉ अशोक कुमार वर्मा ने साईकिल रैली के दौरान कहे। आज प्रातः पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा जागरूकता पर 182वीं साईकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ रैली निकाली गई। योग शिक्षिका एवं अध्यापिका राज कुमारी पंवार की अध्यक्षता में निकाली गई रैली में पर्यावरण प्रहरी कमल सैनी और रजनीकांत ने भाग लिया। दोनों युवकों ने कहा कि हम पिछले 4 वर्षों से प्ररेणा समिति हरियाणा के साथ जुड़कर पौधारोपण करने के साथ साईकिल की सवारी को प्रोत्साहित करने में जुटे हुए हैं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *