Breaking News
Home / Uncategorized / मुख्यमंत्री ने शहर के समाज सेवियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर किया सुख-दुख सांझा

मुख्यमंत्री ने शहर के समाज सेवियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर किया सुख-दुख सांझा

करनाल 30 दिसम्बर,  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने करनाल प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं, समाज सेवियों व राजनीतिक लोगों के घर जाकर सुख-दुख सांझा किया और परिवार के साथ बैठकर उनका हाल-चाल जाना।
मुख्यमंत्री ने शनिवार देर रात्रि भाजपा कार्यकर्ता अजय मलिक के घर माडल टाउन में जाकर कार्यकर्ताओं से बातचीत की, वहां पर समाज सेवियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ता अनुराग सेठी के घर प्रेम नगर में जाकर उनका हाल-चाल जाना, पिछले दिनों अनुराग सेठी सडक़ हादसे में घायल हो गए थे, उसके उपरांत मुख्यमंत्री भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष राजेश नारंग को घर पहुंचकर बेटी की शादी के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने खुशी में नारंग के घर के सामने लोहड़ी पर्व भी मनाया।
मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह सेक्टर -14 स्थित पूर्व विधायक नरेन्द्र सांगवान के आवास पर पहुंचकर उनकी चाची परमेश्वरी देवी के देहांत उपरांत परिवार के साथ दुख सांझा किया तथा मुख्यमंत्री कांग्रेसी नेता दलबीर संधू के निवास मॉडल टाउन में पहुंचे और परिवार के लोगों के साथ दलबीर संधू के देहांत उपरांत शोक व्यक्त किया। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सेक्टर-8 में समाज सेवी सुरेश कुमार राक्खा के निवास पर पहुंचे, वहां पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्री कर्णदेव काम्बोज, थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क, नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी, घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आंनद, भाजपा नेता अशोक सुखीजा, जिला महामंत्री योगेन्द्र राणा, प्रदेश प्रवक्ता शमशेर नैन, अमर ठक्कर, राजेन्द्र नंदा, जिला किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश राणा, पार्षद वीर विक्रम कुमार, पार्षद मुकेश अरोड़ा, रमनजीत कौर, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, दर्शन सिंह सहगल, भगवानदास अग्गी, पार्षद राजेश अग्गी, पार्षद हरीश बिट्टू, भाजपा नेता जगदेव पाढा सहित समाज सेवी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *