Breaking News
Home / Religious / पश्चिममुखी सिद्ध हनुमान मंदिर में पूरी होती हर मनोकामना

पश्चिममुखी सिद्ध हनुमान मंदिर में पूरी होती हर मनोकामना

कुरुक्षेत्र 12 मार्च पश्चिममुखी सिद्ध हनुमान मंदिर में मंगलवार को हनुमान जी का गुणगान किया। इस अवसर पर मंदिर के महंत ओमप्रकाश ने भक्तों को बताया कि स्थाणेश्वर महादेव मंदिर के नजदीक स्थित पश्चिममुखी सिद्ध हनुमान मंदिर एक अति प्राचीन मंदिर है, यहां पर दूर-दूर से भक्त हनुमान जी के दर्शन करने के लिए आते हैं और मन्नत मागते हैं। यहां की मान्यता है कि मन्नत पूरी होने के बाद भक्त हनुमान जी को सिंदुर का चोला व लड्डूओं का भोग लगाते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन भक्त हनुमान जी का गुणगान करते हैं और उनकी आरती उतारते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में आने से भक्तों को आध्यात्मिक शांति मिलती है और मनुष्य संसारिक बंधनों से मुक्त हो जाता है। इसके बाद भक्तों ने हनुमान जी के भजन गाकर तालियों के साथ स्मरण किया गया।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *