कुरुक्षेत्र 22 जुलाई: हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से 4 अगस्त को सिरसा की पुलिस लाईन में पहली पातशाही श्री गुरुनानक देव जी महाराज का 550वां प्रकाशोत्सव बड़ी धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस प्रकाशोत्सव को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इतना ही नहीं प्रत्येक जिले से श्रृद्घालुओं को प्रकाशोत्सव कार्यक्रम में ले जाने की व्यवस्था भी की जा रही है। इस व्यवस्था के लिए सभी उपायुक्त और नोडल अधिकारी मुख्यालय के अधिकारियों से तालमेल रखेंगे ताकि किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की कोई कमी ना रहे।
मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा सोमवार को देर सायं चंडीगढ से वीसी के जरिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रही थी। मुख्य सचिव ने कहा कि सिरसा में 4 अगस्त को मनाए जाने वाले पहली पातशाही गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव को लेकर प्रत्येक जिले में तैयारियां की जाएंगी और इसके लिए गठित नोडल अधिकारी आपसी तालमेल के साथ इस प्रकार के उत्सव को भव्य और सफल बनाने के प्रयास करेंगे। सभी उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी जिले से जाने वाले श्रृद्घालुओं को सिरसा तक ले जाने की व्यवस्था के लिए बसों की संख्या का श्रृद्घालुओं के अनुसार आंकलन करेंगे और इसकी रिपोर्ट शीघ्र भेजना सुनिश्चित करेंगे। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने कहा कि प्रकाशोत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इस आयोजन के लिए सिरसा पुलिए अधीक्षक को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है और इस कार्यक्रम के लिए बेहतरीन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की डयूटी लगाई जाएगी।
सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरो ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार श्री गुरनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव को लेकर प्रदेश स्तर पर 19 जिलों के लिए राज्य मंत्रियों की अध्यक्षता में 3 कमेटियों का गठन किया गया है। इसमें हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद व सोनीपत के लिए हरियाणा पर्यटन के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, जींद के विधायक डा. कृष्ण मिड्डïा, हिसार एमसी के मेयर गौतम सरदाना को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया है। इसी प्रकार पलवल, फरीदाबाद, नूह, गुरुग्राम, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी और झज्जर के लिए राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर, विधायक सीमा त्रिखा, खादी उद्योग की चेयरमैन गार्गी कक्कड़, चेयरमैन सुभाष कत्याल तथा पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत जिलों के लिए राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, विधायक बख्शीश सिंह विर्क, पंजाबी साहित्य अकेडमी के अध्यक्ष गुरविन्द्र सिंह को जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रकाशोत्सव की सभी मान मर्यादाओं का विशेष ध्यान रखेंगे। इस मौके पर उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, एडीसी पार्थ गुप्ता, एसडीएम अश्विनी मलिक, नगराधीश अनिल यादव, एसडीएम डा. संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बाक्स
कांवडिय़ों की सुरक्षा और अन्य प्रबंधों पर देना होगा विशेष ध्यान
मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि सावन मास में कांवडिय़े हरिद्वार से कांवड लेकर अपने-अपने शहरों की तरफ जाते है, इसलिए प्रत्येक जिले में 15 से 20 किलोमीटर तक स्थानीय प्रशासन पीसीआर और एम्बूलैंस की विशेष व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधीश डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त करेंगे और संवेदनशील जगहों पर विशेष ध्यान देंगे। इसके अलावा फायर बिग्रेड, क्रैन, 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं, पढ़ोसी जिलों से तालमेल, विभागीय तालमेल, हथियारों के ले जाने पर प्रतिबंध, संचालन कमेटियों से बातचीत करके सभी प्रकार के प्रबंधों का समय रहते पूरा करना सुनिश्चित करे। डीजीपी मनोज यादव ने कहा कि अधिकारी जिलास्तर पर धार्मिक संगठनों के साथ मीटिंग करेंगे, पुलिस प्रशासन की तरफ से सभी मुख्य मार्गो पर ट्रेफिक व्यवस्था के इंतजाम कर दिए गए है। इसके लिए उतराखंड के पुलिस अधिकारियों से मीटिंग कर ली गई है। पुलिस का सडक़ दुर्घटनाओं, बैरीकेटिंग, रुट प्लान, सीसीटीवी कैमरों, धार्मिक स्थलों पर विशेष फोकस रहेगा, महिला कांवडिय़ों के लिए महिला पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी, सभी अधिकारी यह प्रयास करेेंगे की कांवडिय़ों के मार्ग पर मीट की दुकानों को बंद करवाए। एसीएस राजीव अरोड़ा ने कहा कि उपायुक्त ट्रामा सेंटर को एक्टिव रखेंगे और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एम्बूलैंस की व्यवस्था भी करेंगे।
बाक्स
सभी कर्मचारियों को 2 दिन के अंदर देना होगा फैमिली डाटा
मुख्य सचिव ने आदेश दिए कि हरियाणा प्रदेश में परिवार पहचान पत्र का कार्य बहुत तेज गति के साथ किया जा रहा है और 25 जुलाई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल विधिवत रुप से इसका उदघाटन करेंगे। इसलिए सभी कर्मचारी आगामी 2 दिनों के अंदर अपने-अपने कार्यालयों के माध्यम से फैमिली डाटा देना सुनिश्चित करेंगे। इस डाटा के लिए आम नागरिक भी अटल सेवा केन्द्र, सरल केन्द्र, बीडीपीओ कार्यालय पर अपनी फैमिली डाटा को अपडेट करवा सकता हैै। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
बाक्स
जल शक्ति अभियान को गम्भीरता से ले अधिकारी
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के सभी अधिकारी जल शक्ति अभियान को गम्भीरता से लेकर काम करेंगे। इसके लिए सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिला की एक्शन टेकन रिपोर्ट को भिजवाना सुनिश्चित करेंगे और रोजाना अभियान की प्रगति रिपोर्ट भी देना सुनिश्चित करेंगे। इस प्रगति रिपोर्ट को जल शक्ति अभियान की वेबसाईट पर अपलोड करने का काम भी साथ-साथ किया जाए, इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। प्रत्येेक जिले में कम्पयूटर सर्वे अधिकारी की नियुक्ति की जाए। इस अभियान के लिए 15 जिलों में 12 करोड़ रुपए के फंड उपलब्ध करवा दिए गए है और अभी तक टॉप सौ की सूचि में करनाल और जींद जिला शामिल हुआ है।
Post Now India Post Now India