Breaking News
Home / Uncategorized / प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए जो लाभकारी योजनाएं लागू की गई हैं: सचिन मितल

प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए जो लाभकारी योजनाएं लागू की गई हैं: सचिन मितल

पिहोवा 22 जुलाई: भाजपा नेता एवं निगरानी कमेटी सदस्य सचिन मितल ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए जो लाभकारी योजनाएं लागू की गई हैं , उनका पात्र लोगों को भरपूर लाभ मिल रहा है। इसके अलावा प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है और हर वर्ग उससे संतुष्ट है। उन्होने बताया कि लोकसभा चुनावों में रिकार्ड तोड़ जीत के बाद अब विधानसभा चुनावों में भी भाजपा 75 का आंकड़ा पार करके बहुमत से सरकार बनायेगी ये शब्द सचिन मितल ने हमीरा फार्म में जनसभा को संबोधित करते हुए कहे। उन्होने ग्रामीणों से आह्वान किया मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दोबारा ताजपोशी के लिए हमें प्रदेश विरोधी ताकतों से डटकर मुकाबला करना होगा ताकि भाजपा सरकार बहुमत से हरियाणा की सता संभालने के बाद सभी फैसले खुद लेने के लिए सक्षम रहेगी और हर वर्ग का बराबर सम्मान होगा। उन्होने कहा कि रोजगार में पारदिर्शता ने प्रदेश के लोगों को भाजपा सरकार का मुरीद बना दिया है और आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पूर्णरूप से निश्चित है। उन्होने ग्रामीणों से आह्वान किया कि भाजपा के सदस्यता अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लें और सरकार द्वारा चलाए गए अभियान पर्यावरण सरंक्षण व जल सरंक्षण में भी सहयोग दें। इस मौके पर राजबहादूर, जैन, लाल चंद , जसमेर, रवि कुमार, सुरेश, खन्ना, अमन, सोनू राम, विक्की, नाथू राम, शंकर, करण चन्द, पंचमगिरी, शिवगिरी, कन्हैया, तरसेम गर्ग, दर्शन, संजीव सुरमी, मोनू धवन, विकास शर्मा, अरूण मितल, सोनू वर्मा, श्याम लाल, बिशन कुमार, रामचन्द्र, हैप्पी गोयल, अतर सिंह गलेडवा, बंटी दीवाना तथा राजिन्द्र आदि मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *