Breaking News
Home / Uncategorized / पेड हमारे जीवन के लिए बहुत लाभदायक है, पेड लगाने से पर्यावरण को बढावा मिलता है

पेड हमारे जीवन के लिए बहुत लाभदायक है, पेड लगाने से पर्यावरण को बढावा मिलता है

पिहोवा 31 जुलाई: पिहोवा के बीडीपीओ राजेश शर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण से तात्पर्य वृक्षों के विकास के लिए पौधों को लगाना और हरियाली को फैलाना है। पेड हमारे जीवन के लिए बहुत लाभदायक है, पेड लगाने से पर्यावरण को बढावा मिलता है।

बीडीपीओ बुधवार को पिहोवा ब्लॉक के गांव गुलडेरा व गांव मोरथली में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम के शुभांरभ अवसर पर ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देने के लिए लोगों को वृक्षों से होने वाले लाभ से अवगत कराकर पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना होगा। कुछ संस्थाएं तो वृक्षों को गोद लेने की परंपरा भी कायम कर रही है। पेड़ लगाने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना होगा। यदि हम चाहते हैं कि प्रदूषण कम हो एवं हम पर्यावरण की सुरक्षा के साथ सामंजस्य रखते हुए संतुलित विकास की ओर अग्रसर हो, तो इसके लिए हमें अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण का सहारा लेना होगा।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण की प्रक्रिया महत्वपूर्ण क्यों है इसके कई कारण हैं। कार्बन डाइऑक्साइड लेने के अलावा पेड़ सल्फर डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड सहित कई हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं और वातावरण से हानिकारक प्रदूषक को भी फिल्टर करते हैं जिससे हमें ताज़ा और साफ़-सुथरी हवा सांस लेने के लिए मिलती है। वाहनों और कारखानों द्वारा उत्सर्जित धुएं के कारण वायु प्रदूषण की बढ़ती मात्रा केवल तभी नियंत्रित की जा सकती है जब हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे। अगर हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं और अच्छे जीवनयापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए। ऑक्सीजन लेने और कार्बन डाइऑक्साइड को छोडऩे के अलावा पेड़ पर्यावरण से अन्य हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं जिससे वायु शुद्ध और ताज़ी बनती है। जितने हरे-भरे पेड़ होंगे उतना अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होगा।

बीडीपीओ ने बताया कि जलशक्ति अभियान के अंतर्गत एक ग्राम पंचायत में 500 पौधे लगाएं जा रहे है। इस अवसर पर बीडीपीओ ने करीब 100 ग्रामीणों को पानी सरंक्षण हेतु शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर ग्राम सचिव अंकुश, सरपंच जितेन्द्र सिंह बबलू, सरपंच जसबीर सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *