Breaking News
Home / Uncategorized / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देंगे क्षेत्र के लोगों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की सौगात: विधायक हरविन्द्र कल्याण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देंगे क्षेत्र के लोगों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की सौगात: विधायक हरविन्द्र कल्याण

करनाल 11 फरवरी,   घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के गांव कुटेल में 138 एकड़ भूमि में बनने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय पर प्रथम चरण में करीब 750 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 फरवरी को कुरूक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम से वीडिया कांफ्रैंसिंग के माध्यम से करेंगे। विश्वविद्यालय परिसर में भी हजारों लोगों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम दर्शाया जाएगा जिसके गवाह हरियाणा के विधायक व मंत्री रहेंगे। हरियाणा के इतिहास में यह पहला ऐसा मौका है जिस परियोजना का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री कर रहे हों। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह इस क्षेत्र के लिए ही नहीं बल्कि उत्तरी भारत के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात दी है, घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है।
विधायक हरविन्द्र कल्याण ने सोमवार को एक बातचीत में बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय का विधिवत शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कुरूक्षेत्र में आयोजित स्वच्छ शक्ति-2019 कार्यक्रम से किया जा रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में भी स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के हजारों ग्रामीण भाग लेंगे। इस विश्वविद्यालय के बनने से जहां स्वास्थ्य, शिक्षा व चिकित्सा के अवसर पर भी उपलब्ध होंगे वहीं रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
श्री कल्याण ने कहा कि इस विश्वविद्यालय से न केवल करनाल, हरियाणा बल्कि उत्तरी भारत के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय में 500 बिस्तर का सुपर-स्पैशलिटी अस्पताल, 50 बिस्तर का ट्रॉमा सेंटर, स्नातकोत्तर और पोस्टडॉक्टोरल पाठ्यक्रम, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, मेडिकल जेनेटिक्स में एडवांस रिसर्च सेंटर, मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, खेल चोट उपचार केन्द्र, इम्यूनोलॉजी और वायरोलॉजी अनुसंधान केन्द्र, फार्मेसी कॉलेज, 50 सीट डैंटल कॉलेज, केसीजीएमसी करनाल में नर्सिंग कॉलेज में 50 सीटें व फिजियोथैरेपी कॉलेज में 50 सीटें की कक्षाएं चल रही हैं जिनको भविष्य में कुटेल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घरौंडा विधानसभा क्षेत्र को जो सौगात दी है यह एक बहुत बड़ी इस क्षेत्र के लिए उपलब्धि है। इस विश्वविद्यालय के बनने से क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय के अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में वो किया जो 40 वर्षों में कोई भी सरकार नहीं कर सकी। यदि देखा जाए तो शिक्षा का हब, खेलों की नर्सरी, स्वास्थ्य सुविधाएं, सडक़ों का जाल, बिजली पानी की व्यवस्था में घरौंडा विधानसभा क्षेत्र पूर्ण रूप से सम्पन्न है। यह सब मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आर्शीवाद और उनके सहयोग से हो पाया है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *