कुरुक्षेत्र, 11 फरवरी केआईटीएम शिक्षण संस्थान में देश की अग्रणी एवं प्रतिष्ठित मोबाइल एक्सेसरी निर्माता कंपनी ईआरडी के क्षेत्रीय टीम द्वारा शिक्षण संस्थान से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान की शुरुआत में ईआरडी कंपनी द्वारा बनाए जाने वाले विभिन्न उत्पादों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। इस मौके पर कंपनी के प्रतिनिधि अंशु ने बताया कि कंपनी अपनी गुणवत्ता को आमजन तक लेकर जाना चाहते हैं ताकि लोग विश्व स्तरीय उत्पादों से अवगत हो सके। उन्होंने बताया कि कंपनी विश्वस्तरीय गुणवत्ता को कई वर्षों से भारत के जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। इस मौके पर सस्थान के विधार्थियों ने कंपनी उत्पादों पर अपनी राय तथा भविष्य में कंपनी को नए उत्पादों के सुझाव भी उपलब्ध करवाए।
Post Now India Post Now India