कुरुक्षेत्र, 11 फरवरी : कश्यप राजपूत भवन धर्मशाला वर्किंग कमेटी के तत्वाधान में राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता कश्यप राजपूत सभा रजि. के अध्यक्ष ओमपाल कश्यप ने की। सम्मान समारोह में कश्यप राजपूत भवन वर्किंग कमेटी अध्यक्ष राजबीर कश्यप, सदस्य रामलाल कश्यप व कश्यप राजपूत सभा रजि. के अध्यक्ष ओमपाल कश्यप ने सांसद रामकुमार कश्यप का कश्यप राजपूत भवन में पधारने पर बुके देकर व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश के कई जिलों से पहुंचे गणमान्य वरिष्ठ जनों व युवा साथियों का भी धर्मशाला कमेटी व कश्यप राजपूत सभा की तरफ से फूलमालाओं से स्वागत किया गया। पाढा गांव वासियों व महर्षि कश्यप सेवा संगठन पिहोवा की तरफ से मुख्यातिथि को पगड़ी पहना कर उनका अभिनंदन किया गया। पाढा गांव की तरफ से कश्यप राजपूत सभा रजि. के अध्यक्ष ओमपाल कश्यप को भी पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष देशराज कश्यप, शमशेर कश्यप कुरूक्षेत्र ने सम्मान कार्यक्रम में मंच का संचालन किया। इस अवसर पर कश्यप राजपूत सभा के अध्यक्ष ओमपाल कश्यप ने कश्यप समाज की राज्य स्तरीय धर्मशाला में विकास, नवीकरण कार्यों को करवाने के लिए सांसद महोदय से अनुदान देने व कश्यप समाज को उनकी इनेलो पार्टी से कश्यप बहुल विधानसभा की टिकट दिए जाने की पैरवी करने की मांग रखी। माननीय सांसद रामकुमार ने कश्यप धर्मशाला में नवीकरण कार्य के लिए 11 लाख रुपए की ग्रांट उनके कोटे से देने की घोषणा की व समाज को भरोसा दिलाया कि वो कश्यप बहुल विधानसभा सीटों पर कश्यप समाज से जुड़े नेताओ को प्राथमिकता देने की मांग को पार्टी नेतृत्व के सामने रखेंगे। कश्यप राजपूत भवन कुरूक्षेत्र में हुए सम्मान कार्यक्रम में प्रदेश के कई जिलों से कश्यप समाज के गणमान्य लोगों प्रताप सिंह कश्यप, कुंदन कश्यप, तरसेम कश्यप, जितेंद्र कश्यप, नरेंद्र कश्यप, रणधीर कश्यप, मनजिंदर कश्यप ठोल, सुरेंद्र कश्यप, रमेश कश्यप, दलबीर सिंह, दिनेश कश्यप, कर्मपाल कश्यप, कृष्ण कश्यप वकील, नसीब कश्यप, रामकरण कश्यप, जय भगवान कश्यप, रामकुमार कश्यप वकील, कर्मवीर कश्यप वकील, राजीव कश्यप पेहवा, राजकुमार कश्यप, सम्राट कश्यप, मन्नू कश्यप घरौंडा, प्रदीप कश्यप उपली, अनिल कश्यप खोरा खेड़ी, राजेश कश्यप, देवराज इन्द्री, एडवोकेट सुरेश कश्यप, राकेश मेहरा कुरुक्षेत्र, एडवोकेट बलबीर कश्यप, एडवोकेट जसविंदर कश्यप, राजपाल कश्यप पानीपत, रामलाल कश्यप सिरसल, सोहन लाल सिरसल, दिलबाग सिंह पाढा, रणवीर सिंह पाढा, रवि कश्यप करनाल आदि ने भाग लिया।
Post Now India Post Now India