Breaking News
Home / Uncategorized / फोटो युक्त मतदाता सूचियों की तैयारी के सम्बंध में निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यो की समीक्षा हेतु एक बैठक का आयोजन किया जाएगा

फोटो युक्त मतदाता सूचियों की तैयारी के सम्बंध में निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यो की समीक्षा हेतु एक बैठक का आयोजन किया जाएगा

कुरुक्षेत्र 29 जुलाई: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 30 जुलाई मंगलवार को सांय 5 बजे स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी,उप जिला निर्वाचन अधिकारी, कुरुक्षेत्र संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के वर्तमान सांसद व जिला कुरुक्षेत्र में पडने वाली 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के वर्तमान विधायकों, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों व सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों के साथ जिलें में पडने वाले 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अबतक फोटो युक्त मतदाता सूचियों की तैयारी के सम्बंध में निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यो की समीक्षा हेतु एक बैठक का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता अम्बाला मंडल की मंडल आयुक्त श्रीमति दीप्ति उमा शंकर करेंगी। उन्होंने बताया कि मंडल आयुक्त को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो युक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरिक्षण कार्यो की समीक्षा हेतु रोल आबजर्वर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में लाडवा, शाहबाद, थानेसर तथा पिहोवा शामिल है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *