Breaking News
Home / Education / जिला कल्याण बाल परिषद द्वारा संचालित बाल भवन पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

जिला कल्याण बाल परिषद द्वारा संचालित बाल भवन पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

कुरुक्षेत्र 29 जुलाई: जिला कल्याण बाल परिषद द्वारा संचालित बाल भवन पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रचार्या स्वाती पाहवा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में नर्सरी से द्वितीय कक्षाओं के विद्यार्थियो ने बढचढ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों के सुंदर व आकर्षक मेल को दर्शाकर दर्शकों का मन मोह लिया।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा की यकशीता प्रथम, उज्ज्वल द्वितीय तथा चारूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, केजी कक्षा की ओजस प्रथम, प्रवेश द्वितीय व श्रवण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी श्रृंख्ला में पहली कक्षा के जशन ने प्रथम, प्रियांशी ने द्वितीय, कमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह दूसरी कक्षा की कुश जांगडा प्रथम, शिव द्वितीय, व आयान कोहली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

About postnow

Check Also

मंत्रोच्चारण के बीच महोत्सव के हवन यज्ञ में डाली आहुति एसीएस ने किया अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव के सरस और हरियाणा दर्शन गैलरी का अवलोकन

कुरुक्षेत्र 29 जनवरी। हरियाणा विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *