कलायत, 29 जुलाई: कलायत के उपमंडलाधीश विवेक चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम को राष्टï्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप मनाने हेतु सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण किए जाएं। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय अनाज मंडी में किया जाएगा, जिसके लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं।
उपमंडलाधीश विवेक चौधरी अपने कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संदर्भ में संंबंधित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समारोह के लिए लिए तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अपनी देख-रेख में निमंत्रण पत्र वितरित करवाएंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम के अन्य प्रबंधों के लिए तहसीलदार चेतना चौधरी को प्रभारी नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के दृष्टिïगत समारोह स्थल को बदला गया है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी विभाग से संबंधित कार्यों को गंभीरता पूर्वक पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए राष्टï्रीय ध्वज एवं खुली जीप का प्रबंध पुलिस विभाग द्वारा किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राष्टï्रीय ध्वजारोहण हेतू र्निमित पोल स्टैंड की मुरम्मत करवाएं एवं पोल की व्यवस्था करें। परेड़ में पहली बार राजकीय श्री कपिल मुनी महिला महाविद्यालय की छात्राओं की टुकड़ी प्रजातंत्र प्रहरी के रूप में शामिल होगी जो लोगों को अपना वोट बनवाने तथा वोट के प्रयोग के बारे में जागरूक करेंगी।
श्री विवेक चौधरी ने कहा कि इस समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर टीमों का चयन किया जाए तथा रिहर्सल करवाई जाए। उपमंडल स्तरीय समारोह का 13 अगस्त को निर्धारित समय पर फुल ड्रैस अंतिम पूर्वाभ्यास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रिहर्सल व मुख्य समारोह के दिन विद्यार्थियों को रिफ्रैशमैंट प्रदान करें। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ को निर्देश देते हुए कहा कि वे समारोह स्थल पर भव्य रंगोली तैयार करवाएं। मार्केट कमेटी द्वारा समारोह स्थल की साफ व अन्य आवश्यक प्रबंध करवाए जाएंगे। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीने के पानी का प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टï कार्य करने वाले महानुभावों को भी सम्मानित किया जाएगा तथा स्वतंत्रता सेनानी / वीरांगनाएं, युद्घ वीरांगनाएं आदि को सम्मानित किया जाएगा। विभाग 11 अगस्त तक अपने विभाग के कर्मचारी का नाम भेज सकेंगे। बिजली विभाग द्वारा निर्बाध बिजली सप्लाई करने हेतू जनरेटर सैट की व्यवस्था करवाई जाएगी। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India