Breaking News
Home / Uncategorized / बच्चों का बचपन मां-बाप के साये और सगे-संबंधियों के बीच बीते तो वह बेहद सुरक्षित होता है

बच्चों का बचपन मां-बाप के साये और सगे-संबंधियों के बीच बीते तो वह बेहद सुरक्षित होता है

करनाल 18 अप्रैल: बच्चों का बचपन मां-बाप के साये और सगे-संबंधियों के बीच बीते तो वह बेहद सुरक्षित होता है। इसी सोच के साथ बच्चों के बचपन को सुरक्षित करने की दिशा में जिला बाल कल्याण समिति एक अहम भूमिका निभा रही है। अब तक अपने परिवार से बिछड़े बहुत से बच्चों को उनके परिवार से मिलाने में जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन उमेश चानना और कमेटी के अन्य सदस्यों ने कईं सफल प्रयास किए हैं।

ऐसा ही एक प्रयास वीरवार को देखने को मिला जब लगभग 2 साल पहले अपने परिवार से बिछड़े 11 वर्षीय जीवन को उसकी नानी यशोदा देवी को सौंपा गया। बिहार के अररिया जिले में गांव रानीगंज की रहने वाली यशोदा देवी के साथ जीवन की मौसी पूजा भी साथ थी और दोनों की आंखों में खुशी के आंसू थे। यशोदा देवी ने बताया कि दो साल पहले जीवन परिवार से बिछड़ गया था और काफी ढूंढने के बाद भी उसका पता नहीं चल पा रहा था। जिला बाल कल्याण समिति के प्रयासों से हमारा बच्चा जीवन हमें वापिस मिल पाया है। इस संबंध में जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन उमेश चानना ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले दिल्ली की बाल कल्याण समिति, अवंतिका ने जीवन को करनाल के फूसगढ़ रोड स्थित एमडीडी बाल भवन में शिफ्ट किया था और जीवन को करनाल में अच्छी प्रकार से देखभाल के साथ-साथ पढ़ाई में भी आगे बढ़ाया गया।

उन्होंने बताया कि जीवन को परिवार से मिलाने के लिए सीडबल्यूसी दिल्ली से संपर्क किया गया और इसके बाद जीवन को उसके परिवार से मिलाने के प्रयास शुरू किए गए। बहुत छानबीन के बाद पता चला कि बच्चा बिहार के रानीगंज का रहने वाला है, इसके बाद रानीगंज में परिवार का मोबाईल नंबर मिलने पर पता चला कि जीवन उन्हीं के परिवार का सदस्य है। एमडीडी बाल भवन की काऊंसलर ज्योति ने जीवन को परिवार से मिलाने के लिए प्रयास तेज किए और परिवार को करनाल बुलाया। इन सभी प्रयासों के फलस्वरूप जीवन आज उसके परिवार को सौंप दिया गया। जीवन को देखकर परिवार की खुशी का ठिकाना ना रहा और उन्होंने बाल कल्याण कमेटी का धन्यवाद किया।

चेयरमैन ने आमजन से अपील की है कि बच्चों के प्रति घटने वाले किसी भी प्रकार के अपराध व लापता बच्चे की सूचना चाईल्ड हैल्प लाईन नम्बर 1098 पर पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि पीडि़त बच्चों की समय पर मदद की जा सके । इस मौके पर बाल कल्याण कमेटी के सदस्य सीमा राणा, शोभना चौधरी, सहायक किरण, पीएलबी सुमन तथा काऊंसलर ज्योति उपस्थित रही।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *