Breaking News
Home / Uncategorized / बच्चों के सर्वागिण विकास के बारें में किया जागरूक

बच्चों के सर्वागिण विकास के बारें में किया जागरूक

आज दिनांक 14.06.2019 को महिला एंव बाल विकास विभाग कैथल के द्वारा गांव जाखौली में ब्लॉक सी0डी0पी0ओं0 श्रीमति रामरती की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढाओं अभियान, पोषण अभियान,के तहत कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति रेणु पसरीचा ने शिरकत की। जिला कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा आगंनवाडी केन्द्र में बच्चे का प्रथम प्रवेश दिवस मनाया गया जिसके अतर्गत उन्होने बताया कि जैसे बच्चे का प्रथम प्रवेश स्कूल में करवाया जाता है वैसे ही आज आगंनवाडी केन्द्र में बच्चे का प्रथम प्रवेश करवाया गया। उन्होने आपकी बेटी हमारी बेटी स्कीम के बारें में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों के लिए चलाए जा रहें पोषण अभियान के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि गर्भवती माताओं को अपने शरीर की देखभाल कैसे की जाती है। पेट के कीडो से बचने के लिये 12 से 24 महीने के बच्चें को एल्बेण्डाजोल की आधी गोली तथा 24 से 59 महीने के बच्चें को एक गोली साल में दो बार आगंनवाडी केन्द्र पर दिलवायें। खाना खाने और खिलाने से पहले साबंुन से हाथ जरूर धुलवाये। उम्र अनुसार बच्चे के साथ खेलें एंव बातचीत करें। रोजाना आयरन और विटामिन युक्त नमक खायें। पौष्टिकीकृत दूध और तेज तथा आयोडिन युक्त नमक खाये। इस मौक पर मौजूद जिला कोर्डिनेटर कुमारी शिक्षा के द्वारा प्रधानमत्रंीं मातृत्व वदंना योजना के तहत मिलने वाली 5000 रूप्ये की राशि के बारे में जानकारी दी। जिला बाल सरक्षंण से मौजूद रविन्द्र शर्मा ने बच्चों के सदर्भ में पोक्सो एक्ट, एडॉप्शन व फोस्टर केयर स्कीम के तहत मिलले वाली 2000 रूप्ये की राशि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर बाल सरक्षंण से रविन्द्र शर्मा,निलिमा, सुपरवाईजर पिन्की, सावित्री देवी ,आगंनवाडी वर्कर सरोज, सुदेश,राजरानी,कविता, कमला,र ाजबाला हैल्पर कुसुम, खजानी तथा ग्रामवासियों ने भाग लिया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *