पिहोवा/इस्माईलाबाद 14 जून: एक ओर सुधार कार्यक्रम के प्रोजैक्ट निदेशक रॉकी मितल ने कहा कि सरकारी कार्यालयों के शौचालय और आमजन के लिए बनाए गए शौचालयों की हालत काफी खस्ता है। इन शौचालयों का निरंतर रख-रखाव और सफाई व्यवस्था नहीं की जा रही है। इस व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अधिकारियों को गम्भीरता के साथ काम करना होगा।
वे शुक्रवार को देर सायं पिहोवा, इस्माईलाबाद की अनाज मंडी, मार्किट कमेटी और बस स्टैंड के शौचालयों का औचक निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले एक ओर सुधार कार्यक्रम के प्रोजैक्ट निदेशक रॉकी मितल ने सबसे पहले अम्बाला से आते हुए सबसे पहले इस्माईलाबाद की मार्किट कमेटी के शौचालयों का निरीक्षण किया। इन शौचालयों की हालत खराब होने के कारण मार्किट कमेटी के सचिव को मौके पर बुलाया और कहा कि आगामी 7 दिनों में इन शौचालयों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। इस समयावधि के बाद दोबारा शौचालयों का निरीक्षण किया जाएगा।
इस्माईलाबाद शौचालयों का निरीक्षण करने के बाद प्रोजैक्ट निदेशक ने पिहोवा की अनाज मंडी, बस स्टैंड और मार्किट कमेटी कार्यालयों के शौचालयों तथा सार्वजनिक शौचालयों के साथ-साथ अनाज मंडी की सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सभी शौचालयों की स्थिति अप टू डेट नहीं थी, कहीं पर पानी बह रहा था और कहीं पर शौचालयों की हालत काफी दयनीय थी, ऐसी स्थिति में शौचालयों को साफ नहीं रखा जा सकता। उन्होंने कहा कि शौचालयों की निंरतर सफाई करनी होगी और क्षेत्र के सम्बन्धित अधिकारी को स्वच्छता की तरफ विशेष ध्यान देना होगा। इन सभी शौचालयों की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखी जाएगी।
Post Now India Post Now India