Breaking News
Home / Uncategorized / बुधवार को 5 गांवों में पहुंचा मतदाता जागरुक प्रचार-रथ: फुलिया

बुधवार को 5 गांवों में पहुंचा मतदाता जागरुक प्रचार-रथ: फुलिया

कुरुक्षेत्र 6 फरवरी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार प्रत्येक मतदाता को जागरुक करने के लिए मतदाता प्रचार रथ गांव-गांव में पहुंच रहा है। इस प्रचार रथ के माध्यम से लोगों को वोट बनवाने, चुनावों के बारे और टोल फ्री नम्बर 1950 के बारे मेें जानकारी दे रहा है।
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि राष्टï्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से मतदाता प्रचार रथ को प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया गया था। यह मतदाता प्रचार रथ बुधवार को गांव नलवी, न्यू बस्ती नलवी, राय माजरा, थडौली, ढल्ला माजरा में पहुंचा। यहां पर लोगों को टोल फ्री नम्बर 1950 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ताकि लोग 1950 नम्बर डायल करके अपने वोट से सम्बन्धित हर प्रकार की जानकारी हासिल कर सके। इतना ही नहीं लोगों को 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूरा होने पर पात्र लोगों को वोट बनवाने, मृत्यु होने पर वोट कटवाने और गांव और शहर छोडऩे पर वोट ट्रांसफर करने सहित तमाम जानकारियां दी गई है। इतना ही नहीं यह मतदाता प्रचार रथ लोगों को ईवीएम व वीवी पैट की भी जानकारी मुहैया करवा रहा है। उन्होंने बताया कि यह प्रचार रथ 7 फरवरी को गांव छपरा, जंदेड़ी, जोगी माजरा, डंगाली, सलेमपुर, 8 फरवरी को गांव खरींडवा, यारी, यारा, बुहावा, बेरथली में पंहुचकर आमजन को जागरुक करेगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *