शाहाबाद मारकंडा, 6 फरवरी बुधवार को हरियाणा प्रदेश के लोकनिर्माण एवं वनमंत्री राव नरबीर सिंह ने शाहाबाद मारकंडा में 2 करोड़ 60 लाख से बने नवनिर्मित आधुनिक लोकनिर्माण विश्रामगृह का विधिवत पूजन व रिबन काटकर उदघाटन किया। शाहाबाद पहुंचने पर राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मंत्री राव नरबीर सिंह का बुक्के व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
लोक निर्माण एवं वनमंत्री राव नरबीर सिंह ने इसके उपरांत उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जो नारा दिया था सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक को चरितार्थ करके दिखाया है। हरियाणा के इतिहास में मनोहर लाल ऐसे ईमानदार मुख्यमंत्री हैं जिनकी छवि व कार्यशैली पर कोई दाग नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होने हरियाणा प्रदेश में 6 मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया है लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में सबसे बेहतरीन जनहित के कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के राज में प्रदेश में 11 नैशनल हाईवे बने थे लेकिन भाजपा के 4 साल के कार्यकाल में प्रदेश में 15 नए नैशनल हाईवे बनाए गए हैं। इस सरकार में जिन गरीब व्यक्तियों की पहुंच सत्ता तक नहीं थी मैरिट और योग्यता के आधार पर उन गरीब व्यक्तियों को भी सरकारी नौकरी मिली है तथा कर्मचारियों की ऑनलाईन ट्रांसफर योजना प्रदेश में बेहतरीन कारगर साबित हो रही है।
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने शाहाबाद पहुंचने पर लोकनिर्माण एवं वनमंत्री राव नरबीर सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि माननीय मंत्री अपनी जुबान के बहुत धनी व्यक्ति हैं। उनके द्वारा स्वीकृत 250 से 300 करोड के विकास कार्य शाहाबाद हलके में चल रहे हैं। प्रदेश के साथ साथ शाहाबाद हलके में नई व गड्डामुक्त सडकें उनकी ही देन हैं। इनकी तीसरी पीढ़ी भी वर्तमान सरकार में वजीर हैं। उन्होने कहा कि इस आधुनिक लोकनिर्माण विश्रामगृह में ग्राऊंड फ्लोर पर वी.आई.पी.सूट, ड्रैस रूम, बैड रूम, अधिकारी रूम, ड्राईंग हाल, डाईनिंग हाल, रसोई व पब्लिक शौचालय तथा प्रथम तल पर दो वी.आई.पी. सूट जिनके साथ ड्रैस व बैडरूम, अति आधुनिक कॉनफ्रैंस हाल व शौचालय के निर्माण के साथ साथ लिफ्ट का भी प्रबंध किया गया है। इस अवसर पर एस.डी.एम. व शुगर मिल के एम.डी. सुशील कुमार, लोकनिर्माण विभाग के एस.सी. एस.पी.सरोहा, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर, नगरपालिका अध्यक्ष बलदेव राज चावला, बलदेव राज सेठी,भाजपा नेता कर्णराज तूर,राव रणजीत सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर चीफ इंजीनियर राजीव अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता अमित मनुजा, जिला वन अधिकारी वीरेंद्र गिल, वन रेंज अधिकारी शमशेर सिंह, खंड वन अधिकारी सतबीर कैत, एस.डी.ओ. युधिष्ठर मोदगिल, तेवरखान नहरमाजरा, थानाप्रभारी दीदार सिंह, अमरीक ङ्क्षसह दामली, महल पाडलू, राजबीर पाडलू, रामकरण सैनी यारा, सरपंच जंगबीर सिंह मोहनपुर, सर्वजीत कलसानी, मैंबर ब्लॉक समिति डा. संपूर्ण सिंह कलसाना, नरेश खेड़ा, अमरजीत संभालखी, सरपंच यूनियन के प्रधान मलकीत ढकाला, टेकचंद शर्मा, जोगिंद्र रत्ता, विनोद वधवा कलसाना, नैब तहसीलदार परविंद्र सिंह संधू, डा. शकुंतला शर्मा, रामचंद्र डाडलू, वाईस चेयरमैन रिंकू चहल खरींडवा, मंडलाध्यक्ष गोपाल राणा तंगौर, विक्रम अटवान, सरपंच अमरजीत मामूमाजरा, नतिन्द्र राणा गोलपुरा, विक्रम राणा गोलपुरा, टोनी सैदपुर बरवालिया,अरूण कंसल, मुलखराज गुंबर, विजय मलिक आनंद, राममेहर, कंवलजीत सिंह आनंद, सुरेश संधू, नरेंद्र संधू माजरी, सरपंच देवेंद्र संधू गोगपुर, बख्शीश नलवी, बाज सिंह मदूदां, रिंकू झरौली, महामंत्री जगदीप सांगवान ठोल, नीटू राणा सहित इलाके के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India