कैथल, 12 जुलाई: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने कार्य किया है तथा आगे भी जनहित के कार्य करेगी।
श्री अनिल विज लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सतलुज-यमुना लिंक नहर से हरियाणा के हिस्से का पानी प्रदेश को उपलब्ध करवाने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का क्रियान्वयन किया जाना है। न्यायालय ने कहा है कि संबंधित सरकारें केंद्र सरकार की निगरानी में इसके क्रियान्वयन का फैसला लें, अन्यथा न्यायालय द्वारा इस मामले में फैसला सुना दिया जाएगा। उन्होंने कष्ट निवारण समिति में लिए गए फैसलों के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि कष्ट निवारण समिति की बैठक में लिए गए फैसलों को लागू करवाने का दायित्व उपायुक्त का होता है। मुख्य सचिव द्वारा भी इस संदर्भ में पत्र जारी किया गया है।
इस मौके पर उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, पुलिस अधीक्षक श्री विरेंद्र विज, उपमंडलाधीश जगदीप सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, जिला परिषद की चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर, मार्किट कमेटी के चेयरमैन राजपाल तंवर, श्याम सुंदर बंसल, जिला परिषद की सदस्य शकुंतला वजीरखेड़ा, शैली मुंजाल, सुरेश राविश, मुखत्यार साकरा, सतीश शर्मा, विरेंद्र छौत, विरेंद्र क्योड़क, परिवहन महाप्रबंधक रामकुमार, वन मंडल अधिकारी राजीव, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता रवि शंकर मित्तल, जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता देवीलाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया, सिविल सर्जन डॉ. एसके नैन, कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा सहित सभी विभागों के उच्चाधिकारी एवं समिति के मनोनीत सदस्यगण मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India