कैथल, 3 अप्रैल: जिला शिक्षा अधिकारी श्री जोगिंद्र हुड्डा ने बताया कि नियम 134 ए के तहत मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के दाखिलों के लिए 11 अप्रैल तक फार्म ऑनलाईन व ऑफ लाईन भरे जाएंगे। इस कार्य के लिए किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी व खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी योग्य छात्रों की सूची 12 अप्रैल को प्रकाशित करेंगे तथा 14 अप्रैल को सभी का एसैसमेंट टैस्ट लिया जाएगा। परीक्षा का परिणाम 18 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। खंड स्तर पर पहला ड्रा 19 अप्रैल को होगा और पहले ड्रा के आधार पर दाखिले 22 से 24 अप्रैल तक होंगे। शेष बची सीटों पर दूसरा ड्रा 25 अप्रैल को होगा। दूसरे ड्रा के आधार पर दाखिले 29 अप्रैल से एक मई तक होंगे। उन्होंने बताया कि अगर दूसरे ड्रा के दाखिले के बाद भी सीट बचती है तो संबंधित स्कूल 6 मई को जिला स्तरीय कमेटी के समक्ष उसकी सूची प्रस्तुत करेंगे।
Home / Education / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के दाखिलों के लिए 11 अप्रैल तक फार्म ऑनलाईन व ऑफ लाईन भरे जाएंगे
Check Also
डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित
कुरुक्षेत्र 25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …
Post Now India Post Now India