Breaking News
Home / Kaithal / मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जिला के लिए की गई विकासात्मक योजनाओं में से जिन योजनाओं पर कार्य चल रहा है, उन सभी को संबंधित विभाग जल्द अमलीजामा पहनाने का कार्य करें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जिला के लिए की गई विकासात्मक योजनाओं में से जिन योजनाओं पर कार्य चल रहा है, उन सभी को संबंधित विभाग जल्द अमलीजामा पहनाने का कार्य करें

कैथल, 30 मई: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जिला के लिए की गई विकासात्मक योजनाओं में से जिन योजनाओं पर कार्य चल रहा है, उन सभी को संबंधित विभाग जल्द अमलीजामा पहनाने का कार्य करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नही होनी चाहिए। कोताही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी विभागाध्यक्ष अपने उच्चाधिकारियों से तालमेल बनाकर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को जल्द पूरा करवाएं। मुख्यमंत्री द्वारा की गई विकासात्मक घोषणाओं की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा बैठक होगी।

डॉ. प्रियंका सोनी लघु सचिवालय स्थित कांफ्रैंस हॉल में मुख्यमंत्री द्वारा घोषित योजनाओं, सीएम विंडों तथा सरल पोर्टल की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे रही थी। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जिला के लिए विभिन्न 287 विकासात्मक घोषणाएं की गई थी, जिनमें से 82 योजनाओं, परियोजनाओं को पूरा किया जा चुका है। इनमें से 95 पर कार्य चल रहा है तथा 17 घोषणाएं नॉट फिजिबल हैं। उन्होंने कहा कि 93 घोषणाएं लंबित हैं। इन सभी लंबित घोषणाओं पर लंबित विभाग शीघ्र-अतिशीघ्र कार्य में गति लाकर योजनाओं को पूरा किया जाए, ताकि आम जन को इन सभी विकासात्मक योजनाओं के पूरा होने से लाभ प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें। सूचनाओं का आदान-प्रदान ई-मेल के माध्यम के साथ-साथ दूरभाष पर भी किया जाए, ताकि योजनाओं को जल्द पूरा किया जा सके। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री द्वारा शहरी क्षेत्र के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। शहरी क्षेत्र के लिए विभिन्न विकासात्मक कार्यों के प्रस्ताव बनाकर जल्द पूरा करवाया जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि चंडीगढ़ मुख्यालय से बातचीत करके शीघ्र अतिशीघ्र जिला की जितनी भी सड़कों का नवीनीकरण व विस्तारीकरण का कार्य होना है, उसे जल्द पूरा करवाएं, ताकि लोगों को आवागमन की और अधिक बेहत्तर सुविधा मिल सके। सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अपने-अपने संबंधित ग्रामीण आंचल में व्यायामशालाएं, पंचायत भवन जैसे विकास कार्यों को पूरा करें। विभिन्न गांवों में बनने वाले स्टेडियम का शीघ्र निर्माण करवाना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जितनी भी योजनाओं व परियोजनाओं की घोषणाएं लंबित पड़ी हैं, उन पर तुरंत कार्रवाई करके आगामी 10 दिनों में उसकी रिपोर्ट दें तथा पोर्टल पर अपडेट भी करें।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह, एसडीएम ईशा कंबोज, एसडीएम गुहला महेंद्र पाल, नगराधीश प्रदीप अहलावत, जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोजी, डीआईओ दीपक खुराना, सीएमजीजीए चंद्राणी रॉय, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राजकुमार, कुलदीप, नगर परिषद के एसडीओ राजकुमार शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी रेणू पसरिचा, जिला कल्याण अधिकारी सीमा रानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बाक्स : मुख्यमंत्री निवारण पटल पर आने वाली शिकायतों का करें समयबद्ध निपटान : उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों को समयबद्ध निपटाएं। अधिकारी और कर्मचारी पूरी गंभीरता से इस कार्य को करें, ताकि संबंधित व्यक्ति की शिकायत का जल्द समाधान हो सके। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। इसके साथ-साथ सोशल मीडिया की लंबित शिकायतों को भी शीघ्र समाधान करने का प्रयास करें। उन लोगों को भी चिन्हित किया जाए, जो सीएम विंडों पर बार-बार गलत शिकायत दर्ज करवाते हैं। उन्होंने सीएम विंडों पर लंबित विभिन्न विभागों की शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि जल्द ही सभी समस्याओं का निवारण करके अपडेट किया जाए।

बाक्स : सभी विभाग कार्य पूर्ण करके अपने स्कोर को बढ़ाएं : उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभाग से संबंधित सरल पोर्टल आए आवेदनों को समयबद्ध पूरा करें, जिससे जिला का स्कोर ऊपर रहे। जिला के कुछ विभाग बेहत्तरीन कार्य कर रहे हैं, परंतू कुछ विभागों के कार्य नही करने से जिला का स्कोर नीचे आया है। हरियाणा में सरल पोर्टल पर कैथल जिला तीसरे स्थान पर है, जल्द ही इसे पहले नंबर पर लाया जाएगा। इसके लिए अधिकारी अपने विभाग से संबंधित कार्य को जल्द पूरा करें। उन्होंने बिजली विभाग, श्रम विभाग, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, रोजगार विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, अर्बन लोकल बॉडी, हुडा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी अपने विभाग से संबंधित कार्यों को पूरा करें, ताकि कैथल जिला सरल पोर्टल पर नंबर-1 पर आए।

About postnow

Check Also

उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा, शहीद पार्क व अन्य शहीद स्मारकों का किया दौरा

कैथल, 23 जनवरी। उपायुक्त सुजान सिंह ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *