Breaking News
Home / Uncategorized / मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव रंजन ने मतदाताओं को दिलाई शपथ

मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव रंजन ने मतदाताओं को दिलाई शपथ

कुरुक्षेत्र 15 फरवरी हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को लोकतंत्र की मजबुती के लिए अपने मत का सही प्रयोग करना चाहिए। सीईओ राजीव रंजन शुक्रवार को देर सायं राजकीय सीनियर सैंकेडरी स्कूल के सभागार में स्वीप कार्यक्रम में मतदाताओं को शपथ दिलाने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने मतदाताओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को लोकतंत्र में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए और लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखना होगा। इतना ही नहीं सभी मतदाताओं को निर्भिक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा तथा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *