Breaking News
Home / Uncategorized / शिव मंदिर की तरफ से निकाली गई सायंकाल भगवान भोले नाथ की पालकी यात्रा

शिव मंदिर की तरफ से निकाली गई सायंकाल भगवान भोले नाथ की पालकी यात्रा

करनाल : करनाल शिव कॉलोनी पुल पार गली नंबर 2 के शिव मंदिर से आज शिवरात्रि के उपलक्ष में सायंकाल निकाली गई भगवान भोले नाथ की पालकी यात्रा ! मंदिर के प्रधान शिव शर्मा ने बताया कि आज से महाशिवरात्रि तक हर रोज शाम को 5:00 बजे शिव मंदिर गली नंबर 2 से भगवान भोलेनाथ की पालकी यात्रा निकाली जाएगी यह पालकी शिव कॉलोनी की सभी गलियों में कीर्तन भजन करती हुई वापस शिव मंदिर पर आकर समाप्त होगी ! उन्होंने कहा कि आज पहले दिन निकाली गई इस पालकी यात्रा में लोनी के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान भोलेनाथ का गुणगान करते हुए निकाली गई ! मंदिर के संयोजक ईशम सिंह राणा ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी हर रोज शाम को इसी तरह से भगवान भोलेनाथ का गुणगान करते हुए पार्टी पूरी कॉलोनी में घुमाई जाएगी ! मंदिर के प्रधान शिव शर्मा ने कहा कि पालकी के साथ महिला भजन मंडली की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान के कीर्तन भजन करते हुए पुरी कॉलोनी नेपाल की को घुमाया गया और लोगों ने भी अपने घरों के बाहर खड़े होकर भगवान भोलेनाथ पर फूलों से बरसात की तथा प्रसाद जी बांटा !

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *