करनाल 18 जुलाई, घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने अपने विधानसभा क्षेत्र के 7 गांवों में विभिन्न 11 विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इन विकास कार्यों पर करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये का खर्च आया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य एक ही था कि वह घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के उन गांवों में भी विकास करवाएं जो काफी वर्षों से विकास की बाट जोह रहे थे।
विधायक हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव गंजोगढ़ी में 3 लाख 48 हजार रुपये की लागत से बने रास्ते का उद्घाटन, रांवर गांव में 25 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बने सामुदायिक केन्द्र, शेखपुरा जागीर गांव में 12 लाख 58 लाख रुपये की लागत से मेरठ रोड से सुनहरा सिंह के घर तक रास्ता व 10 लाख रुपये की लागत से अम्बेडकर भवन, 14 लाख रुपये की लागत से वाल्मीकि भवन का उद्घाटन शामिल है।
इसी प्रकार विधायक ने रिसालू गांव में 9 लाख 29 हजार रुपये की लागत से बने रास्ते, मोहदीनपुर में 2 लाख रूपये की लागत से रास्ते, नलीकला में 4 लाख 30 हजार रुपये के रास्ते, नलीपार टीला में 8 लाख 47 हजार रुपये की लागत से रास्ते व 21 लाख 4 हजार रुपये की लागत से बने सामुदायिक केन्द्र का उद्घाटन किया। विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि इससे पहले भी उनके द्वारा सभी गांवों में लाखों रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। विधानसभा का कोई ऐसा गांव नहीं है जहां पर विकास कार्य न हुआ हो। उन्होंने अपने कार्यकाल में अपनी हैसियत से भी ज्यादा लोगों की सेवा करने की कोशिश की है और उसका यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा का चुनाव नजदीक है, इसके बावजूद भी यदि किसी गांव में सार्वजनिक विकास कार्य शेष रह गए हैं और वह अभी नहीं हुए हैं, ग्रामीण उसकी जानकारी उनको दें उस पर विचार किया जाएगा।
बॉक्स: लोकतंत्र में अपनी भागीदारी के लिए वोट जरूर बनवाएं, वोट बनाने का कार्य 30 जुलाई तक – विधायक हरविन्द्र कल्याण
विधायक ने वीरवार को गांव-गांव जाकर करीब 7 गावों में 11 विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे लोकतंत्र में अपनी भागीदारी के लिए अपनी वोट जरूर बनवाएं और ऐसे बच्चे जिनकी आयु 18 वर्ष की हो गई है वह अपने बूथ केन्द्रों पर जाकर वोट बनवाएं। उन्होंने कहा कि वोट 30 जुलाई तक बनाई जाएंगी, सभी केन्द्रों पर शनिवार व रविवार 21, 22, 27 व 28 जुलाई को भी बीएलओ द्वारा वोट बनवाने का कार्य किया जाएगा।
Post Now India Post Now India