Breaking News
Home / Uncategorized / मैक में चल रही भित्तिचित्रण कार्यशाला का हुआ समापन, भारतीय संस्कृति से सजें मैक स्तम्भ

मैक में चल रही भित्तिचित्रण कार्यशाला का हुआ समापन, भारतीय संस्कृति से सजें मैक स्तम्भ

हरियाणा कला परिषद् मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर द्वारा लोहड़ी के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय भित्तिचित्रण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग से दस विद्यार्थियों द्वारा मैक में बने स्तम्भों पर हरियाणवी तथा भारतीय संस्कृति को रंगों के माध्यम से दर्शाया गया। 10 जनवरी से 12 जनवरी तक चली इस कार्यशाला का निर्देशन ललित कला समन्वयक सीमा काम्बोज ने किया। कार्यशाला में ललित कला विभाग के शिवदत्त, कमल सिंह, आशीष, सुशील बसू, रवीना, रोज कुमारी, कमल जांगड़ा, हरीष, संजीव कुमार तथा राहुल राठौड़ ने अलग-अलग आकृतियां बनाकर भारतीय संस्कृति को दिखाया। जहां एक ओर स्तम्बों पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक दिखाई गई वहीं दूसरी ओर झारखण्ड की कलाकृतियां बनाई गई। इस मौके पर मैक के क्षेत्रीय निदेशक संजय भसीन ने सभी को सम्बोंधित करते हुए कहा कि मैक सांस्कृतिक केंद्र के रुप में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है मैक द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति को बल दिया जा रहा है वहीं ललित कला सम्बंधित गतिविधियों के द्वारा ललित कला के क्षेत्र में भी योगदान देने में अग्रणीय भूमिका निभाई जा रही है। अपने नाम को सार्थक करते हुए मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर द्वारा भित्तिचित्रण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने मन के उद्गारों को रंग और तुलिका के माध्यम से मैक के स्तम्भों पर उकेरा। कार्यशाला उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *