कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा आईकोनिक आर्ट सोसायटी के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय दास्तान फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य समापन हुआ। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरा खण्डेलवाल तथा निदेशक महेश्वर शर्मा के दिशानिर्देश में मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में आयोजित दास्तान फोटोग्राफी कार्यशाला के समापन पर मैक के क्षेत्रीय निदेशक संजय भसीन विशेष रुप से उपस्थित रहे। आईकोनिक आर्ट सोसायटी के फांउडर संजय जांगड़ा ने जहां पहले दिन फोटोग्राफी के सम्बंध में प्रतिभागियों से जानकारी सांझा की। वहंी अगले दिन सभी प्रतिभागियों को फोटोग्राफी हेतु कैथल तथा करनाल के विभिन्न गांवों में ले जाया गया। जहां एक और प्रतिभागियों ने फोटोग्राफी हेतु कैमरा की बारीकियों को समझा वहीं दूसरी और गा्रमीण परिवेश के चित्र भी खीचें। कार्यशाला में आर्यन मलिक ने फोटोग्राफी की तकनीकी जानकारी देते हुए सभी को बताया कि प्रतिभागियों द्वारा खीचें गए चित्रों में से सबसे बेहतरीन चित्र के लिए 11000 नकद इनाम राशि दी जाएगी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग तथा माॅस कोम डिपार्टमैंट के लगभग 30 विद्यार्थियों ने कार्यशाला के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों द्वारा हरियाणा की संस्कृति, परिधान आदि से सम्बंधित चित्रों को खींचा। आर्यन मलिक ने यह भी बताया कि कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा फोटाग्राफी विधा को अपने कल्चरल एजेंडा में लिया गया है, जिसके तहत पूर्व में पंचकुला तथा पानीपत में कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं। कार्यशाला में प्रशिक्षक किरण, विशाल कालरा तथा जाॅन्स चोपड़ा ने अपने अनुभव सांझा किए।
Post Now India Post Now India