Breaking News
Home / Uncategorized / मैक में दो दिवसीय भारत संस्कृति यात्रा आज से

मैक में दो दिवसीय भारत संस्कृति यात्रा आज से

मैक में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भारत संस्कृति यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 22 और 23 अगस्त को मैक की भरतमुनि रंगशाला में होने वाले इस कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, गायन तथा वादन की प्रस्तुतियां रहेंगी। यह जानकारी मैक के क्षेत्रीय निदेशक नागेंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि उत्सव के पहले दिन 22 अगस्त को गुरु डा. गजेद्र पाण्डा व दल द्वारा ओड़िसी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा शुष्मिता चटर्जी द्वारा शास्त्रीय नृत्य कत्थक तथा डा. शुभ्रा अरोड़ा व श्रीपर्णा चक्रबर्ती द्वारा युगल कत्थक की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं उत्सव के दूसरे दिन पंडित अजय प्रसन्ना द्वारा बांसूरीवादन किया जाएगा। इसके अलावा बिदूषी विधि शर्मा द्वारा शास्त्रीय गायन, अमृता दास द्वारा ओड़िसी नृत्य व पंडित प्रोसन्नजीत पोड्डर द्वारा रिदम इन मोशन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रमों का समय प्रतिदिन सांय 6.30 बजे रहेगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *