Breaking News
Home / Uncategorized / रणदीप सुरजेवाला को दिल से चाह रही जींद की जनता : अंकित गुप्ता

रणदीप सुरजेवाला को दिल से चाह रही जींद की जनता : अंकित गुप्ता

कुरुक्षेत्र, कांग्रेसी नेता व हरियाणा प्रदेश अग्रवाल वैश्य सम्मेलन के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अंकित गुप्ता ने कहा कि जींद उपचुनाव  में कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला को जींद की जनता दिल से चाह रही है व वे भारी मतों से विजयी होंगे। अंकित गुप्ता आज जींद उपचुनाव में कुरुक्षेत्र से पूर्व सांसद एवं उद्योगपति नवीन जिंदल जी के  साथ कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला के पक्ष में प्रचार कर अपने कार्यालय  पत्रकारों से बात कर रहे थे, अंकित गुप्ता ने कहा कि रणदीप सुरजेवाला एक स्वच्छ छवि के व्यक्ति व दूरदर्शी  नेता हैं  उनकी कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है  और उन्हें  सभी वर्गों का सहयोग  व साथ मिल रहा है अंकित गुप्ता ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है, कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और कांग्रेस के कार्यकाल में हर वर्ग का विकास हुआ ।। इस अवसर पर उनके साथ जिला कमेटी के महासचिव सुभाष गुप्ता, सेवा सिंह खेड़ी रामनगर, बलजीत सिंह, प्रिंस कामरा, आशीष सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *