Breaking News
Home / Uncategorized / प्रिंसीपल कामदेव झा ने मतदाताओं को मतदान में बढ़-चढ़ कर सहयोग करने का आहवान किया और मतदाताओं को उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया

प्रिंसीपल कामदेव झा ने मतदाताओं को मतदान में बढ़-चढ़ कर सहयोग करने का आहवान किया और मतदाताओं को उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया

पिहोवा 25 जनवरी –  शुक्रवार को डीएवी कालेज में राष्टï्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीएवी महाविद्यालय के प्रिंसीपल कामदेव झा ने मतदाताओं को मतदान में बढ़-चढ़ कर सहयोग करने का आहवान किया और मतदाताओं को उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया।

कामदेव झा ने कहा कि राष्टï्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाता है। राष्टï्रीय मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य वोट बनवाने तथा मतदान के महत्व के बारे में आमजन को जागरुक करना है। राष्टï्रीय मतदाता दिवस मनाने की शुरूआत वर्ष 2011 में भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हुई, जोकि प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि 14-पिहोवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में नवम्बर 2018 में करवाए गए मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण के दौरान लगभग 3259 नये मतदाताओं को शामिल किया गया, जिनको मिलाकर 14- पिहोवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के कुल मतदाताओं की संख्या 168822 को गई है।

उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा की हिदायतानुसार वर्ष 2018 में खंड व जिलास्तर पर छात्र-छात्राओं की रैलियां निकलवाई गई। इसके अतिरिक्त मतदान जागरुकता से सम्बंधित रंगोली मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता व निबंध लेखन की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पिहोवा उपमंडल की प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय सारसा की डिम्पल को प्रथम पुरस्कार के रूप में 800 रुपए,  राजकीय विद्यालय कलसा की सिमरन को द्वितीय स्थान के लिए 600 रुपए व राजकीय उच्च विद्यालय जलबेड़ा की संगीता को तृतीय स्थान हासिल करने के लिए 400 रुपए नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण का कार्य राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय बोधनी के प्रिंसीपल बोधनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पिहोवा निर्वाचन क्षेत्र के पीआरओ, कानूनगो नीलम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

पिहोवा 25 जनवरी – खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय ईवीएम व वीवीपीटी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न स्कूलों के लगभग 850 शिक्षकों व कर्मचारियों ने प्रशिक्षण लिया। शिविर के समापन अवसर पर इलेक्शन कानूनगो नीलम कुमारी ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतोनुसार सभी को ईवीएम मशीन के साथ-साथ वीवीपीटी की पारदर्शिता को दर्शाना होता है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *