Breaking News
Home / Health / राजकीय नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को मिल रही हैं बेहतरीन प्रसूति सेवाएं: सीएमओ गुलशन अरोड़ा

राजकीय नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को मिल रही हैं बेहतरीन प्रसूति सेवाएं: सीएमओ गुलशन अरोड़ा

करनाल 8 जनवरी, करनाल के राजकीय नागरिक हस्पताल मे लगभग  30 लाख रूपए की लागत से तैयार नए प्रसूति कक्ष की स्थापना हो चुकी है। प्रसव के लिए आई महिलाओं को अब यहां किसी निजि हस्पताल की अपेक्षा बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह जानकारी सीएमओ गुलशन अरोड़ा ने दी।
उन्होंने कहा कि आमजन को सरकारी चिकित्सालयों में बेहतर ईलाज मिले, इसके लिए वर्तमान सरकार निरंतर स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार कर रही है और ऐसे में जनता का भी सरकारी सेवाओं के प्रति विश्वास बढ रहा है। जनता के इस विश्वास पर खरा उतरते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को भी पहले से ज्यादा मेहनतकश और संवेदनशील होने की आवश्यकता है, तभी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरे प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि रेनोवेशन के बाद तैयार नए प्रसूति कक्ष में प्रसव के लिए आई महिलाओं के लिए 26 बैड़ की व्यवस्था की गई है, जिसमे 9 प्रसव पूर्व ( एंटीनेटल) तथा शेष प्रसव के बाद प्रयोग होने वाले बैड़ ( पोस्टनेटल़ ) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 5 डिलीवरी बैड़ और प्रसव के लिए आई महिलाओं की प्राथमिक जांच के लिए ट्रायेज व एग्जामिनेशन रूम की भी व्यवस्था की गई है। लेबर रूम में 3 गायनेकोलॉजिस्ट, 3 मेडिकल ऑफिसर तथा 10 स्टाफ नर्सों की भी तैनाती की गई है।  उन्होंने बताया कि गर्भवती महिला को किसी प्रकार की इमरजेंसी की स्थिति में अल्ट्रासाऊंड की भी व्यवस्था है तथा प्री-मैच्योर डिलीवरी व नवजात शिशु को सांस लेने व अन्य किसी जरूरी उपचार के लिए नागरिक हस्पताल में एसएनसीयू की भी व्यवस्था है।

About postnow

Check Also

पीलिया फैलने के मामलें में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें प्रशासन, एसडीएम को नियुक्त किया नोडल अधिकारी

कुरुक्षेत्र 26 जनवरी। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सेक्टर 3 में पीलिया फैलने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *