कुरुक्षेत्र, 23 जुलाई। पिपली रोड पर स्थित एक निजी होटल में रोटरी क्लब (2019-20) के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि रोटरी गवर्नर जितेंद्र ढींगरा निक्कू व पीडीजी मनमोहन सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में थानेसर के विधायक सुभाष सुधा और पूर्व जिलवा गवर्नर रूबी व जिला के उपगवर्नर जोन-6 आनंद बजाज ने भाग लिया। शपथ ग्रहण समारोह के चेयरमैन अजय मदान व डॉ. विवेक ललित रहे। इन सब की मौजूदगी में अजय बजाज को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नितिन भनोट ने सचिव के रूप में रोटरी की शपथ ली व अमित अरोड़ा को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। अजय बजाज की इस टीम में अमित गुलाटी, विजय बजाज, रंजन शर्मा, सुरेन्द्र सुधा व नवीन गोयल को उपप्रधान बनाया गया, जबकि डॉ. विवेक ललित, दीपक चोपड़ा, नीरज मित्तल, संजीव छाबड़ा, पवन छाबड़ा, आशुतोष त्रिखा, गिरीश चोपड़ा, विनय गर्ग, छवि बंसल, अभिषेक छाबड़ा को निदेशक चुना गया। एडिटर की जिम्मेदारी आशुतोष त्रिखा को सौंपी गई। कार्यक्रम में क्लब ट्रेनर की भूमिका में डीजीएन अजय मदान, सार्जंट एंड आम्र्स रुपेन्द्र सिंह ठाकुर को चुना गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि रोटरी क्लब पिछले कई सालों से सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी दर्ज कराती आई है। उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में रेाटरी क्लब द्वारा योगदान दिए जाने का आभार प्रकट किया और क्लब की नई टीम को बढ़-चढक़र कर जनहित कार्यों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने इस अवसर पर रोटरी क्लब कुरुक्षेत्र को 21 लाख रुपए का अनुदान और रोटरी भवन के लिए जमीन उपलब्ध करवाने की घोषणा की।
क्लब के नवनियुक्त प्रधान अजय बजाज ने बताया कि वे पहले भी कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और इस वर्ष उन्हें रोटरी क्लब कुरुक्षेत्र के प्रधान के तौर पर सेवा करने का मौका मिला है, उसे वह बखूबी निभाएंगे। इस सत्र की शुरुआत उन्होंने पौधारोपण अभियान से की। उन्होंने बताया कि तीन महीने में 10000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वच्छता अभियान को लेकर उन्होंने सरकारी स्कूल व सार्वजनिक स्थलों पर लगी पानी की टंकियों की सफाई करवाने का अभियान शुरु किया। गांव सुंदरपुर में स्थित मूक-बधिर बच्चों के स्कूल में उनको वर्दियां वितरित की और कहीं आने जाने के लिए उन्हें ई-रिक्शा भेंट की। बजाज ने सिविल अस्पताल में नवजात शिशुओं की किट भी वितरित की और दृष्टि दिव्यांगों को सेंसर लगी छडिय़ां दीं। इस मौके पर आगामी गवर्नर अजय मदान, पूर्व प्रधान रणवीर विर्क व पूर्व सचिव कुलदीप चोपड़ा, डॉ. सुरेन्द्र मेहता, विक्रांत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India