कुरुक्षेत्र 23 जुलाई: अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि सबसे पहले 1 जनवरी 2019 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं के वोट बनवाए जाए तथा कालेजों, विश्वविद्यालयों में 18 साल से अधिक उम्र वाले युवाओं फार्म भरवाकर वोट बनवाना सुनिश्चित करे।
वे मंगलवार को देर सायं विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव रंजन ने विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर सभी उपायुक्तों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि इस बार मतगणना केन्द्रों में बैलेट पेपर और ईटीपीबीएस के लिए अतिरिक्त स्थान होना चाहिए, इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए। वीसी में एडीसी ने बताया कि जिले में टोल फ्री नम्बर 1950 पूर्ण रुप से कार्य कर रहा है तथा मतदाताओं की सुविधा हेतू आप्रेटर की डयूटी प्रात: 9 बजे से रात 9 बजे तक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया से सम्बन्धित वेयर हाउस का कार्य आागमी अक्टूबर माह तक पूरा हो जाएगा। जिले में मुख्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुल 9023 दिव्यांग पैंशन प्राप्त कर रहे है, जिनमें से 6339 दिव्यांग मतदाताओं की पहचान करके ईआरओ नेट पर मार्क कर दिया गया है।
वीसी में एडीसी ने बताया कि 15 जुलाई तक जिले में कुल 7 लाख 2 हजार 61 मतदाता है और यह संख्या नए मतदाताओं के बाद ओर बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 से 19 वर्ष के 617 लोगों ने फार्म नम्बर 6 भरा है। इसी तरह 19 साल से उपर 1693 लोगों ने फार्म नम्बर 6 भरा है। जिले में 478 लोगों ने फार्म नम्बर 7 भरा है तथा 398 लोगों ने फार्म नम्बर 8 और 54 लोगों ने फार्म नम्बर 8ए विशेष अभियान के अंतर्गत भरा है। उन्होंने बताया कि मुख्यालय के वाटस एप ग्रुप में वोटर कार्ड से सम्बन्धित समस्याएं डाल दी गई है, जिसे जल्द दूर कर दिया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम अश्विनी मलिक, एसडीएम डा. संजय कुमार, चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Post Now India Post Now India