कुरुक्षेत्र, 7 अगस्त। रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा आज सिविल अस्पताल में नवजन्मे बच्चों को जरूरत का सामान वितरित किया गया। क्लब के प्रधान अजय बजाज व क्लब के सचिव नितिन भनोट ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के निदेशक वरुण कपूर, रश्मि कपूर, जितेन्द्र मोहन सिंह, सिमरन रहे। अजय बजाज ने बताया कि क्लब के सदस्यों ने सिविल अस्पताल में पहुंचकर लगभग 50 नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य हेतु तैयार की गई स्वास्थ्य किट उनकी माताओं को प्रदान की गई। इस किट में जोनसन बेबी सोप, शैम्पू, डाइपर, टॉवल, ऑयल व अन्य आवश्यक सामान शामिल रहा। अजय बजाज ने कहा कि क्लब के महिला सदस्यों चारू बजाज, रुचिका रल्हन ने नवजात शिशुओं की माताओं को बच्चों के रख-रखाव, खानपान और उचित देखभाल हेतु जागरूक किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने डॉ. एस.एस. माला ने रोटरी क्लब द्वारा चलाई गई इस मुहिम की सराहना की और क्लब के सदस्यों के साथ स्वास्थ्य किट वितरित की। इस अवसर पर डिस्ट्रिक गवर्नर जितेन्द्र ढींगरा, सहायक गवर्नर आनंद बजाज, डीजीएन अजय मदान, डॉ. विवेक ललित, रुपिन्द्र ठाकुर, विक्रम रल्हन, विजय बजाज, अमित अरोड़ा, कुलदीप चोपड़ा, नवीन गोयल आदि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Post Now India Post Now India