Breaking News
Home / Education / लिटल कैंपस इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से सम्पन

लिटल कैंपस इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से सम्पन

कुरुक्षेत्र | प्राथमिक शिक्षा विभाग हरियाणा कि संयुक्त निदेशिका पूजा चांवरिया के अनुसार प्रत्येक बालक प्रतिभावान होता है, बस आवश्यकता होती है कि उसके अंदर की छिपी प्रतिभा को कैसे उभारा जाए। प्राथमिक शिक्षा विभाग हरियाणा कि संयुक्त निदेशिका पूजा चांवरिया लिटल कैंपस इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी । उन्होंने कहा कि शिक्षक ही बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखार कर सामने ला सकता है। उन्होंने संस्कारों पर भी बल देते हुए कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाना चाहिए और यह काम शिक्षकों से अधिक परिजन कर सकते हैं। प्रतिभा कि धनी पूजा चावरिया ने मंच से एक गीत की भी प्रस्तुति दी अग्नि में तप कर सोना और भी पिघलता है | उनकी इस प्रस्तुति पर हाल तालियों से गूंज गया | कार्यक्रम में विशेष अतिथि रेड क्रॉस के सचिव कुलबीर मालिक ने कहा कि प्रत्येक बच्चे के अंदर प्रतिभा छिपी होती है, बस उस प्रतिभा को सही मंच मिलने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि मंच पर आकर भाषण देना, डंास करना या किसी भी तरह की प्रस्तुति देना आसान नहीं है। कुरुक्षेत्र के प्रमुख समाज सेवी व संस्कार भारती हरियाणा के संयोजक विजयंत बिंदल ने कहा कि  स्टेज पर आने से पहले बड़े बड़ों के पसीने छूटते हैं, लेकिन यहां बच्चोंं ने जो मनमोहक प्रस्तुतियां दी हैं, उससे लगता है कि बच्चों की प्रतिभा का सही विकास हो रहा है।बच्चा कच्ची मिट्टी के समान होता है, जिसे हर दिन  शिक्षक पकाता है और एक दिन शिक्षक की मेहनत रंग लाती है। उन्होंने कहा कि बच्चा एक बार अपने मां बाप की बात को झुठला सकता है, लेकिन अपने शिक्षक की कही बात नहीं झुठला सकता, जो उनके सम्मान का परिचायक है। कुरुक्षेत्र की प्रमुख डेंटिस्ट डॉक्टर ऋचा जो कि किसी परिचय की मोहताज नहीं है, ने कहा कि बहुत ही कम समय में लिटल कैंपस इंटरनेशनल स्कूल ने अपने स्कूल के बच्चों को इस काबिल बना दिया है कि वह स्टेज पर आने से ना झिझकते हैं, ना ही उनके मन में कोई डर है। उन्होंने कहा कि मिट्टी में ही होती है पकड़ मजबूत पैरों की,मैंने संगमरमर पे चलते लोगों को फिसलते देखा है।  वहीं कार्यक्रम में सैंट पीटर स्कूल से विपिन शर्मा, मेवा राम, मौजूद रहे।

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। बच्चों ने आज के इस  कार्यक्रम में कुल 10 प्रस्तुतियां दी, जिसमें गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, प्री नर्सरी व नर्सरी कक्षा के बच्चों का नृत्य, फैशन शो, बॉलीवुड, क्यूजन व रिमिक्स पंजाबी सोंग आदि कार्यक्रमों पर छोटे छोटे बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। नन्हें बच्चों ने अपनी मनमोहक सुरीली आवाज में कई गानों की बेहतरीन प्रस्तुति की। इसके साथ ही कार्यक्रम में गायन, नृत्य, फैंसी ड्रेस समेत कई अन्य प्रस्तुतियों ने समारोह को आकर्षक बना दिया। दर्शकों ने भी बच्चों का जमकर उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में एंकरिंग अंकित अटकन ने की और कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों के अभिभावकों के लिए भी कार्यक्रम रंगीन बनाने के लिए अभिभावकों से भी गेम करवाए गए। लिटल कैंपस इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका लता अरोड़ा ने बताया कि सारे साल की गतिविधियां देख कर बच्चों को पुरस्कृत किया, वहीं स्कूल के टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ को भी पुरस्कृत किया। वहीं बेस्ट टीचर का अवार्ड टीना को दिया गया। बेस्ट स्टूडेंट का प्रेक्षा आहूजा को व बेस्ट पायलट का अवार्ड प्रदीप को दिया गया ।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *