Breaking News
Home / Uncategorized / वर्तमान गेहूं खरीद सीजन के दौरान जिला की विभिन्न मंडियों तथा खरीद केन्द्रों में सोमवार तक 6 लाख 78 हजार 977 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है: डॉ. प्रियंका सोनी

वर्तमान गेहूं खरीद सीजन के दौरान जिला की विभिन्न मंडियों तथा खरीद केन्द्रों में सोमवार तक 6 लाख 78 हजार 977 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है: डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल, 30 अप्रैल: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि वर्तमान गेहूं खरीद सीजन के दौरान जिला की विभिन्न मंडियों तथा खरीद केन्द्रों में सोमवार तक 6 लाख 78 हजार 977 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है, जिसे न्यूनतम समर्थन मूल्य अर्थात 1840 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया है। गत वर्ष इसी अवधि तक जिला में 6 लाख 90 हजार 784 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई थी।

डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि जिला में गेहूं की कुल आवक में से 2 लाख 22 हजार 508 मीट्रिक टन गेहूं खाद्य एंव आपूर्ति विभाग द्वारा, एक लाख 96 हजार 28 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा, एक लाख 78 हजार 934 मीट्रिक टन भारतीय खाद्य निगम द्वारा तथा 81 हजार 428 मीट्रिक टन गेहूं हरियाणा वेयरहाउसिंग कोर्पोरेशन द्वारा खरीदा गया है। इसके अलावा हैफे ड कॉमर्शियल द्वारा भी 79 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद गई है। उपायुक्त ने किसानों का आह्वान किया है कि वे गेहूं की फसल को सुखाकर व साफ करके मंडियों में लाएं, ताकि उनकी फसल की बिक्री में कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा है कि किसान गेहूं की फसल की कटाई के बाद खेत में खड़े फसल अवशेषों को आग न लगाएं। ऐसा करना दंडनीय अपराध है तथा ऐसा करने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के साथ-साथ जानमाल का नुकसान होने का अंदेशा बना रहता है। फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है, भूमि की उर्वरा शञ्चित कमजोर होती है तथा पशुओं के लिए चारे की कमी होती है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *