Breaking News
Home / Uncategorized / 1 मई को विभिन्न गांवों में कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाएगा

1 मई को विभिन्न गांवों में कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाएगा

कैथल, 30 अप्रैल: हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण पंचकूला के सदस्य सचिव द्वारा जारी हिदायतों की अनुपालना में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा अंतर्राष्टï्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को विभिन्न गांवों में कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों हेतू प्राधिकरण द्वारा पैनल अधिवक्ता एवं पराविधिक स्वयं सेवक नियुक्त किए गए हैं, जो शिविरों में आने वाले श्रमिकों को कानूनों की जानकारी देंगे।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरणजीत कौर ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा अंतर्राष्टï्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को पाई, पिलनी, फरल गांवों एवं स्थानीय श्रमिक चौक पर कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। पाई गांव में आयोजित होने वाले शिविर में पैनल अधिवक्ता अनिल कुमार एवं पराविधिक स्वयं सेवक पंकज कुमार, पिलनी गांव में पैनल अधिवक्ता अशोक कुमार जागलान एवं पराविधिक स्वयं सेवक अनिल कुमार, फरल गांव में पैनल अधिवक्ता राजेश कुमार एवं पराविधिक स्वयं सेवक धीरज कुमार तथा स्थानीय श्रमिक चौक पर आयोजित होने वाले कानूनी साक्षरता शिविर में पैनल अधिवक्ता गौरव जैन एवं पराविधिक स्वयं सेविका मुकेश श्रमिकों को विभिन्न कानूनों की जानकारी देंगे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *