Breaking News
Home / Uncategorized / शहीद उद्यम सिंह के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता: रेणुबाला गुप्ता

शहीद उद्यम सिंह के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता: रेणुबाला गुप्ता

करनाल, 26 दिसम्बर। आज सैक्टर-32 चौंक पर शिरोमणि शहीद उद्यम सिंह का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर करनाल नगर निगम मेयर श्रीमती रेणुबाला गुप्ता ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता तरसेम सिंह कम्बोज प्रधान कार डीलर एसोसिएशन करनाल ने की। इस अवसर पर काम्बोज बिरादरी एवं मेयर रेणुबाला गुप्ता ने शहीद उद्यम सिंह चौंक पर शहीद को पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यातिथि श्रीमती रेणुबाला गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि शहीद उधम सिंह भारत माता के सच्चे सपूत थे। उन्होंने भारत माता की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलवाई थी। शहीद उद्यम सिंह द्वारा दिए गए बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। प्रधान तरसेम सिंह ने कहा कि शहीद उद्यम सिंह ने जलियांवाला बाग के हत्यारों को मौत की नींद सुलाकर बदला लिया था। उन्होंने अंग्रेजों को लोहे के चने चबाने को मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमें अपने शहीदों की कुर्बानियों को कभी भुलाना नहीं चाहिए और समय-समय पर कार्यक्रम कर उन्हें याद करते रहना चाहिए। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति जय प्रकाश कम्बोज, मीना कम्बोज, हरदयाल कंबोपुरा, महेन्द्र सिंह रोड, कर्म सिंह कम्बोज, ईश्वर सिंह कम्बोज, हरफू ल सिंह कम्बोज, नत्था सिंह कम्बोज, रति राम कम्बोज, रामधन कम्बोज, रमेश राणा बाज़िदा, रामेश्वर कम्बोज, प्रमोद शर्मा, बृजमोहन कम्बोज, विनय पोसवाल तथा सभी बिरादरी के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया ।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *