कुरूक्षेत्र 26 दिसम्बर। जिला पुलिस कुरूक्षेत्र के डिटेक्टिव स्टाफ ने नशीले पदार्थ बेचने का आरोपी को किया काबू। जिला पुलिस कुरूक्षेत्र के डिटेक्टिव स्टाफ के एसआई बलवन्त सिहं ने नशीले पदार्थ बेचने के आरोप मे महबुब पुत्र मक्सुद वासी घाटो थाना नुकड जिला सहारनपुर को सहारानपुर से गिरफतार करने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि दिनांक 22 दिसम्बर 2018 को एएसआई जसपाल सिहं, हवलदार प्रवीण कुमार, सी-1 भजन, सिपाही जगदीप व चालक हवलदार निर्मलजीत की टीम ने गश्त के दौरान थाना शहर थानेसर एरिया से एक समाज सहायोगी ने सूचना पर बी0आर0 इन्टरनेश्नल स्कुल कुरूक्षेत्र के नजदीक से दो व्यक्तियों सुनील उर्फ सिल्लू वासी कैलाश कालोनी खेडी ब्रहमाण व कृष्ण कुमार वासी खासपुरा को काबू करके उनके कब्जे से 38.5 ग्राम स्मैक बरामद की थी। पुलिस ने दोनों को काबू करके उनके विरूध थाना शहर थानेसर में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफतार किया गया था। जिन्होने पुलिस रिमान्ड के दौरान बताया कि उन्होने यह स्मैक महबुब पुत्र मक्सुद वासी घाटो थाना नुकड जिला सहारनपुर से खरीदी थी। जिसके सम्बन्ध मे जिला पुलिस कुरूक्षेत्र के डिटिक्टव स्टाफ ने स्मैक बेचने के आरोप में महबुब पुत्र मक्सुद वासी घाटो थाना नुकड जिला सहारनपुर को गिरफतार कर लिया है। जिसने पूछताछ के दौरान 2500 रूपये बरामद करवा दिये है। जिसको आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय में आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर भेज दिया है।
Check Also
गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …
Post Now India Post Now India