कुरूक्षेत्र 26 दिसम्बर। थाना शहर थानेसर में दर्ज दुर्घटना के मामले में गत दिवस पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी रूपिन्द्र सिहं वासी अब्बुपुर जिला लुधियाना को गिरफतार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय मे पेश किया गया और माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जिला कारागार कुरूक्षेत्र में भेज दिया गया है।
इस मामले के सम्बन्ध मे सुरेश कुमार पुत्र प्रीतम सिंह वासी अरजेहडी जिला करनाल ने थाना शहर थानेसर में दी अपनी शिकायत में बताया कि गत दिवस वह अपने पिताजी प्रीतम सिंह के साथ न्या बस स्टैण्ड कुरूक्षेत्र के पास लगी लाल बत्ती के पास से जा रहे थे तो पिछे से पंजाब रोडवेज की एक बस न0 पी0बी011सी0डी0-0220 ने गफलत व लापरवाही से बस चलाते हुए उसके पिता जी को टक्कर मार दी जिसमें उसके पिता जी प्रीतम सिहं की मौके पर ही मौत हो गई । जिसकी शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी। कार्यवाही करते हुए बस चालक रूपिन्द्र सिहं वासी अब्बुपुर जिला लुधियाना पंजाब को गिरफतार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय मे पेश किया गया और माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जिला कारागार कुरूक्षेत्र में भेज दिया गया।
Post Now India Post Now India