कुरुक्षेत्र, 30 जनवरी : सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन कथाव्यास पंडित रमेश पराशर ने कुरू वंश,भक्त धु्रव प्रसंग और भगवान कपिल अवतार का उल्लेख किया। कथा के मुख्य यजमान मुकेेश सैनी ने भागवत पूजन किया। प्रवचनों में पराशर ने कहा कि सतयुग के दौरान अवधपुरी में राजा उत्तानपद राज किया करते थे। उनकी बड़ी रानी का नाम सुनीति था और उनके कोई संतान नहीं थी। देवर्षि नारद रानी को बताते हैं कि यदि तुम दूसरी शादी करवाओगी तो संतान प्राप्त होगी। रानी अपनी छोटी बहन सुरुचि की शादी राजा से करवा देती है और समय आने पर उससे एक संतान की उत्पत्ति होती है। उसी समय कुछ दिनों के बाद बड़ी रानी भी एक बालक को जन्म देती है। पांच वर्ष बाद जब राजा अपने बेटे का जन्म दिन मना रहे थे तो बालक धु्रव भी बच्चों संग खेलता हुआ उनकी गोद में बैठ गया, जिस पर बड़ी रानी उसको लात मारकर उठा देती है और उसे कहती है कि यदि अपने पिता की गोद में बैठना है तो अगले जन्म तक इंतजार कर। बालक धु्रव यह बात चुभ जाती है और वह वन में जाकर कठिन तपस्या करने लगते हैं। उसकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु उन्हें दर्शन देते हैं और उन्हें मनचाहा वरदान देने का वचन देते हैं। इस प्रसंग से यह शिक्षा मिलती है कि किसी में भेदभाव नहीं करना चाहिए और प्रभु की भक्ति में कोई विघ्न नहीं डालना चाहिए। गायक सीताराम कश्यप और मुरारी भार्गव द्वारा सुनाए गए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
Post Now India Post Now India