कुरुक्षेत्र, 30 जनवरी । समस्त श्यामप्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र द्वारा नए बस स्टैंड के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार सायं 47वां श्री श्याम संकीर्तन आयोजित किया गया। श्याम प्रेमी अजय गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में गायक लखबीर सिंह लक्खा और हर्ष गोयल ने श्याम जी के मधुर भजन सुनाकर समां बांधा। श्याम गाथा में बताया गया कि कलयुग में श्री श्याम जी की पूजा से मनुष्य के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। श्याम जी को हारे का सहारा कहा जाता है। दिनोंदिन श्याम भक्तों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। दिल की पतंग में सांवरे डाल दे अपनी डोर, ये तो खाटू में उड़ जाए खींचो अपनी ओर….., मोरछड़ी लहराई रे रसिया ओ सांवरा, तेरी बहुत बड़ी सकलाई रे….., पकड़ लो हाथ सांवरे नहीं तो डूब जांएगे….. और अमृतमय है नाम श्याम का जो सारे दोष मिटा दे आदि भजनों के साथ-साथ हनुमान जी के भजन भी सुनाए गए। सभी श्याम प्रेमियों ने ताली बजाकर कीर्तन किया और भजनों पर मदमस्त होकर झूम उठे।
Post Now India Post Now India