कुरुक्षेत्र, 8 अप्रैल: समस्त श्यामप्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र द्वारा एक निजी होटल में 65वां श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। श्याम प्रेमी अजय गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में आयोजक सुमित गर्ग ने श्याम पूजन में भाग लिया। उन्होंने बताया कि समस्त श्याम प्रेमी परिवार द्वारा प्रत्येक मंगलवार को ब्रह्मसरोवर के द्रोपदी कूप श्याम मंदिर में ताली कीर्तन किया जाता है। साथ ही महिला ताली कीर्तन भी करवाए जाते हैं। दो दिवसीय श्री खाटू धाम यात्रा प्रत्येक महीने के अंतिम शनिवार-रविवार को राजस्थान जाती है। गोयल ने बताया कि श्याम बाबा के प्रचार-प्रसार हेतु कीर्तन भी किए जाते हैं। जिन भक्तों को अपने निवास स्थान, व्यापारिक प्रतिष्ठान एंव संस्थानों में श्याम जी का संकीर्तन करवाना हो, वे संपर्क कर सकते हैं। ये संकीर्तन पूर्णत: नि:शुल्क होंगे। संकीर्तन में गायक लखबीर सिंह लक्खा और हर्ष गोयल ने श्याम जी के मधुर भजनों से समां बांधा। सभी श्याम प्रेमी मदमस्त होकर झूम उठे। श्रद्धालुओं की तालियों एवं जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
Post Now India Post Now India