कुरुक्षेत्र 3 जनवरी। श्री खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट के तत्वाधान में दुखभंजन महादेव मंदिर में 170वां संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में आए श्याम भक्तों ने भव्य दरबार में हाजिरी लगाई। कार्यक्रम अंशुल गुप्ता और पेवर ब्लॉक एसोसिएशन के सदस्यों ने श्याम पूजन में भाग लेकर भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर कैथल के गायक बहादुर सैनी ने भजन सुना कर समां बंाधा। ट्रस्ट के सचिव पवन गुप्ता ने श्रद्धालुओं को श्याम गाथा में बताया कि कलयुग के देवता खाटू श्याम जी हारे के सहारे हैं। इनके बारे में विख्यात है कि आज भी वे माता को दिए वचन के अनुसार इस संसार में हारने वाले इंसान का साथ देते है। इनके दरबार में जो हार कर जाता है, जीतकर वापिस आता है। कथा के बीच-बीच में भक्तों ने तीन बाणधारी की जय व अहिल्यावती के लाल की जय इत्यादि पवित्र जयकारा लगाया।
फोटो 3केकेआर02 : दुखभंजन महादेव मंदिर में श्रीखाटूश्याम संकीर्तन में भाग लेते श्याम भक्त।
Post Now India Post Now India