कुरुक्षेत्र 3 जनवरी । कालेश्वर तीर्थ में श्री शिरड़ी साईं सेवा संघ द्वारा संचालित साईं मंदिर में वीरवार को बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जिन भक्तों की मुराद पूरी हुई उन्होंने प्रसाद बांटा। मंदिर के पुजारी वासुवा ममगाईं ने साईं गाथा सुनाते हुए कहा कि शिरड़ी के साईं बाबा इस कलियुग के ऐसे महानतम अवतार है, जिनकी कीर्ति पूरे ब्रह्मांड में व्याप्त है। उनका समूचा व्यक्तित्व और कृतित्व प्रत्येक धर्म, मजहब, सिद्धांत और पंथ के लिए एक प्रकाश संतभ के जैसा है। आज जहां अनेक लोग अपनी आकाक्षाओं, निजी स्वार्थों और अप संस्कृति से भटक रहें है, वहीं पर साईं का नाम एक ऐसी संजीवनी है, जिसे धारण करने वाला स्वत: ही उनका अनुयायी बन जाता है। मंदिर में साईं अमृत वाणी एवं भजन लगातार प्रसारित होते रहे। धूनीमाई पर भक्तों ने सात अगरबत्तियां लगाकर परिक्रमा की। इसके पश्चात् सभी आरती में शामिल हुए। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय शर्मा, आदि मौजूद रहे।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India