Breaking News
Home / Uncategorized / श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली का 56 वाँ वार्षिक स्थापना दिवस मनाया जाएगा

श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली का 56 वाँ वार्षिक स्थापना दिवस मनाया जाएगा

श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली के पीठाधीश डॉ. सुरेश मिश्रा ने भक्तों को आज शनिवार के संकीर्तन में बताया कि 31 दिसम्बर 1963 को श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली के संस्थापक स्वर्गीय पण्डित शेषमणि मिश्रा जी और  स्वर्गीय भक्त बिशन लाल छाबड़ा ,स्वर्गीय सरदार राम किशन सिंह , स्वर्गीय भक्त मुंशी राम कंसल , स्वर्गीय गोपी राम कंसल,स्वर्गीय खान चन्द मदान आदि ने समस्त पिपली निवासियों के अथक प्रयासों द्वारा श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली को बनवाया था
इसलिए सोमवार 31 दिसम्बर 2018 को श्री  दुर्गा देवी मन्दिर पिपली का 56 वाँ वार्षिक स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा I  प्रातः 10 बजे कीर्तन और दोपहर 12 बजे भंडारा होगा । नव वर्ष 2019 के उपलक्ष्य में बुधवार 2 जनवरी 2019 को सायँ 3 बजे साईं संध्या का कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा। जिसमें कुरुक्षेत्र के सुप्रसिद्ध गायक नितिन वोहरा एवं ग्रुप द्वारा भजन गाये जायेंगे।

इस शुभ अवसर पर विनय पिपलानी ,कुमोद गुप्ता व विपुल गोयल,सुमित गोयल ,शिवम गोयल ,पूजा तलवाड़ ,शिमला धीमान,सरोज गोयल , सुमित्रा पाहवा,मीनू गर्ग,ऊषा शर्मा,आशा कवात्रा,गीता रानी आदि उपस्तिथ रहे I पंडित राहुल मिश्रा ने पूजा अर्चना करवाई। कीर्तन के पश्चात भक्तों ने प्रसाद लिया ।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *