कुरुक्षेत्र, 29 दिसम्बर : श्री महादेव गऊशाला सेवा समिति द्वारा बाहरी में संचालित महादेव गऊशाला में शनिवार को गौ भक्तों द्वारा गौ पूजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए चेयरमैन इंजि. सी.पी.गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में बी एंड आर अंबाला सर्क ल के एसई एसपी सिरोहा, डा. सुनीता सिरोहा और डा. सोनम ग्रोवर दिल्ली ने गौ पूजन में भाग लिया। डा. सुनीता सिरोहा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जब बाल्यकाल में थे और उनका पालन-पोषण हो रहा था, तो उस समय माता यशोदा ने भगवान श्रीकृष्ण को भी बांसुरी और गऊ चराने की रीति सौंपी थी। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गऊओं को चराना मानव समाज के लिए एक संदेश था। उन्होंने कहा कि गऊ की पूजा के बिना हमारी कोई भी पूजा पूर्ण नहीं है। भारतीय संस्कृति का आधार हमारी संस्कृत भाषा और गऊ माता है। आगे एस पी सिरोहा ने बताया कि गाय के बिना भारतीय संस्कृति अधूरी है गायो का अब तो विदेशी भी गऊ सेवा का लोहा मानने लगे है। ईजराईल देश में भारतीय देसी नस्ल की गायों की मांग बढ़ती जा रही है। भारतीय संस्कृति में पहली रोटी गाय को देने का वर्णन मिलता है वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह सिद्ध हो गया है कि गाय को पहली रोटी देने से उनमें आयरन की प्रचुर मात्रा बढ़ती है। डा. सोनम ग्रोवर ने लोगों से आह़्वान किया कि वे अपने घर मे गाय को रख कर सेवा करे और बताया कि गाय के कमरे में यदि बीमार व्यक्ति को रखा जाए, तो उसकी आधी बीमारी खुद ही दूर हो जाती है। गऊसेवा करने से मनुष्य को आत्मिक व परम आनन्द की अनुभूति होती है। कार्यक्रम में सभी अतिथियों नें पूजन में भाग लेकर गऊवंश को हरा चारा, मीठा दलिया व गुड खिलाया। आयोजकों ने सभी अतिथियों का स्वागत करके स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम में एसपी सिरोहा द्वारा गऊ पूजन करके अपनी ओर से सहयोग राशि भेंट की। इस मौके पर प्रधान मंगतराम मेहता, चेयरमैन इंजी. सी.पी गुप्ता , गुलशन ग्रोवर , एस ई एस पी सिरोहा, डा. सुनीता सिरोहा, डा. सोनम ग्रोवर, वैष्णवी और गुरबक्श सिंह आदि मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India