Breaking News
Home / Events / संंस्कार भारती द्वारा कुवि के आरके सदन में गुरु पूजन आयोजित

संंस्कार भारती द्वारा कुवि के आरके सदन में गुरु पूजन आयोजित

कुरुक्षेत्र, 14 जुलाई: संस्कार भारती कुरुक्षेत्र इकाई तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संगीत एवम नृत्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के राधाकृष्णन सदन में गुरु पूजन उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चण्डीगढ़ से पधारे प्रोफेसर पंडित यशपाल का गुरु के रूप में पूजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परम्परा के अनुसार माँ सरस्वती व भगवान नटराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुभाष सुधा, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. आर.के. देसवाल, प्रोक्टर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, प्रोफेसर पंडित सुरेश गोपाल श्रीखंडे इत्यादि अतिथियों ने शिरकत की। संस्कार भारती की अध्यक्षा किरण गर्ग,संगीत एवं नृत्य विभाग से डॉ शुचिस्मिता , संस्कार भारती के संरक्षक विजयन्त बिन्दल व राजविज , डॉ. शकुंतला शर्मा आदि अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम के आरम्भ में संस्कार भारती के सदस्यों ने संस्कार भारती ध्येय गीत का गायन किया. इसके बाद संगीत एवं नृत्य विभाग के विद्यार्थियों ने डॉ. मुनीष के निर्देशन में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। तत्पश्चात ऋषिपाल जी के निर्देशन में तैयार किया गया जल संरक्षण पर आधारित नाटक का मँचन किया गया। नृत्यांगना सुरभि काठपाल ने नृत्य के रूप में गुरु वन्दना प्रस्तुत की। इसके बाद पूज्य गुरु प्रोफेसर पण्डित यशपाल ने अपनी मधुर वाणी से राग मधुवन्ती और वर्षा कालीन राग मियाँ-मल्हार प्रस्तुत कर सबको भाव विभोर कर दिया। तत्पश्चात प्रोफेसर पण्डित यशपाल का संगीत के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों द्वारा पूजन किया गया। सभी संगीत साधकों ने दूध और गुलाब जल से पण्डित यशपाल के पैर धोकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद विधायक थानेसर सुभाष सुधा ने सबको संबोधित करते हुए गुरु पूजन का महत्व प्रतिपादित किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में गुरु का स्थान सर्वोपरि बताया। कार्यक्रम के अन्त में संस्कार भारती की अध्यक्षा किरण गर्ग ने सबका धन्यवाद किया। इस अवसर पर संस्कार भारती के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक शर्मा ने सुन्दर मँच सँचालन किया। इस अवसर पर संस्कार भारती से नरेन्द्र शर्मा, अतुल जी डॉ. पुरुषोत्तम कुमार, नरेश, रमन बंसल , पंकज भारद्वाज, योगिता , रजनीश, समीर,ऋतु , ऋषिपाल, मनोज ,अर्चना ,आनंद जायसवाल तथा संगीत एवं नृत्य विभाग से डॉ. सुशील कुमार, डॉ. ज्ञान सागर, डॉ. विवेक जैन, डॉ. शालू रानी, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. अशोक सैनी, श्री रवीन्द्र भट्ट आदि के साथ अनेक संगीत रसिक उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *