Breaking News
Home / Uncategorized / सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयों में दुरूस्त रखें रिकार्ड, साफ-सफाई का रखे विशेष ध्यान, आम जन के कार्याे को निपटाएं प्राथमिकता के आधार पर: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयों में दुरूस्त रखें रिकार्ड, साफ-सफाई का रखे विशेष ध्यान, आम जन के कार्याे को निपटाएं प्राथमिकता के आधार पर: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल, 22 मार्च: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालयों का रिकार्ड बिल्कुल दुरूस्त रखें। कार्यालय परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। अपने-अपने काम लेकर आने वाले आम जन के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निपटाएं।

डॉ. प्रियंका सोनी ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का दौरा के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने आधुनिक राजस्व अभिलेखागार कक्ष में जाकर राजस्व से संबंधित रिकार्ड के रख-रखाव के बारे में फीडबैक ली। उन्होंने दौरे के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। ठीक समय पर कार्यालय में पहुंचे और आम जन के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। किसी कार्य को पूरा करने में अगर कोई तकनीकी बाधा है तो संबंधित व्यक्ति को उसके बारे में बताया जाए। जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिए कि चुनाव से संबंधित जितना भी कार्य ऑनलाई किया जाना है, उसे समय पर पूरा करें। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, कृषि, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी कार्यालय, जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय, जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का दौरा किया। इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया, डीआईओ दीपक खुराना के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *