Breaking News
Home / Uncategorized / समाजसेवा ही सबसे बड़ी सेवा: बेदी

समाजसेवा ही सबसे बड़ी सेवा: बेदी

शाहाबाद मारकंडा, 13 जनवरी   खंड के गांव रावा के राजकीय स्कूल के प्रांगण में सेवर्शन फाउंडेशन दिल्ली की समाजसेवी  संस्था व आरटिमिस अस्पताल गुरूग्राम की टीम ने निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी का वहां पहुंचने पर गांव की सरपंच निशा रानी व समाजसेवी जगतार सिंह ने स्मृति चिन्ह व शॉल से सम्मान किया। राज्यमंत्री ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि समाजसेवा ही सबसे बड़ी सेवा होती है क्योंकि  हर नर में नारायण का वास होता है। इसी प्रथा पर अग्रसर सेवर्शन फाउंडेशन दिल्ली की समाजसेवी संस्था पूरे देश में जनहित के कार्यो में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। उन्होने इस संस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस संस्था ने आज गांव रावा में जरूरतमंद 6 दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल, महिलाओं को 100  शॉल, पुरूषों को 100 कंबल, 101 विद्यार्थियों को पुस्तकें व स्टेशनरी तथा 100 प्रतिभाशाली कन्याओं व महिलाओं को मैडल से सम्मानित किया। राज्यमंत्री ने कहा कि इस संस्था के अध्यक्ष अभय कुमार, संरक्षक डा. भारत झा, परविंद्र ङ्क्षसह, प्रवीन, सुहानी, अजीत दिल्ली तथा विनोद कुमार सहित पूरी टीम के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। उन्होने कहा कि यह संस्था केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई गई जनहित योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन कर लाभपात्रों को उनका लाभ दिलवाते हैं। यह संस्था पूरे देश में अब तक 30 कैंप लगा चुकी है। गांव की सरपंच निशा रानी की मांग पर राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि गांव रावा के शेष बचे विकास कार्य शीघ्र सम्पन्न करवा दिए जाएंगे। ग्राम पंचायत ने इस संस्था के सभी पदाधिकारियों को शॉल व स्मृति चिन्ह से सम्मान करते हुए धन्यवाद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता सुभाष बेदी ने की। कार्यक्रम में सुभाष बेदी तथा कर्णराज तूर ने सम्बोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर समाजसेवी जगतार सिंह रावा, मुलख राज गुंबर, अमरीक दामली, राजबीर पाडलू, महल पाडलू, रामकरण सैनी यारा, सरपंच जंगबीर सिंह मोहनपुर, विकास रावलखेडी, कर्णप्रताप बेदी, रवि खेड़ा, राहुल कतलाहरी, रवि दामली, विनोद कुमार, बिल्ला गोबिंदगढ, गौतम राणा, अनूप कुमार विक्की सहित ईलाके के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *