Breaking News
Home / Education / कुवि के संगीत एवं नृत्य विभाग में लोहड़ी एवं मकर संक्रान्ति का उत्सव धूम-धाम से मनाया

कुवि के संगीत एवं नृत्य विभाग में लोहड़ी एवं मकर संक्रान्ति का उत्सव धूम-धाम से मनाया

कुरुक्षेत्र, 14 जनवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संगीत एवं नृत्य विभाग में लोहड़ी एवं मकर संक्रान्ति का उत्सव धूम-धाम से मनाया गया। विभाग की अध्यक्षा प्रो. शुचिस्मिता एवं विभाग के अन्य शिक्षकों ने उत्सव का शुभारम्भ किया। इस उत्सव में नितिन शर्मा एवं अरविन्द शर्मा की विशेष भूमिका रही। बड़े ही उत्साह के साथ संगीत विभाग के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने गीत संगीत का आन्नद लिया और नृत्य किया।
विभागाध्यक्षा ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को लोहड़ी की शुभकामनांए दी। विभागाध्यक्षा ने कहा कि इस प्रकार के उत्सव विद्यार्थियों में नई उर्जा एवं उत्साह का सृजन करते हैं। भविष्य में भी इस प्रकार के उत्सव एवं अन्य शैक्षणिक कार्यशालाएं विभाग में होती रहें, ऐसा सतत प्रयास रहेगा।
इस अवसर पर डॉ. आरती श्योकन्द, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. हरविन्दर सिंह, डॉ. अशोक यमन, डॉ. मुनीश कुमारी, डॉ. शालू रानी, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. ज्ञान सागर, डॉ. दीपक शर्मा एवं डॉ. विवेक जैन, सतीश कुमार व विभाग के सभी गैर शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *